Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नहर में गिरी, एक की मौत, 5 घायल – Uttarakhand

Road accident in Uttarakhand, high speed Scorpio fell into the canal, one dead, 5 injuredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शंकरफार्म के पास पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. स्कॉर्पियो को नहर में गिरा देख स्थानीय लोगों और राहगीरों ने इसकी सूचना पुलभट्टा थाना पुलिस को दी. हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस टीम एवं स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से 6 घायलों को निकालकर सीएचसी किच्छा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद एक महिला को मृत घोषित कर दिया.जबकि पांच घायलों में से चार घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. मृतका के भाई की मौत होने के बाद वह अपने परिवार के साथ मायके जा रही थी. वहीं पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है.इस हादसे में एक महिला की मौत हो गईपिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी संख्या UK05D8888 एनएच 74 पर पुलभट्टा थाना क्षेत्र में स्थित शंकरफार्म के पास अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. स्कॉर्पियो को नहर में गिरा हुआ देखकर स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलभट्टा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद एसआई प्रदीप पंत, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, महेंद्र बिष्ट, पीआरडी जवान राकेश मौके पर पहुंचकर राहगीर सेवा सिंह समेत कई लोगों की मदद से नहर से बाहर निकाला.इस हादसे में पिथौरागढ़ निवासी विरेन्द्र पटियाल पुत्र सुरेंद्र पटियाल, अशोक लाल शाह पुत्र रमेश शाह, भुवन चंद्र पुत्र राम दत्त, चंद्रकला चौसाली पुत्र भुवन चंद्र, मोहन चौसानी, बबिता पत्नी विजेंद्र घायलों को बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों की टीम ने बबिता पत्नी विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया. जबकि चार घायलों को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया.मामले में एसओ प्रदीप मिश्रा ने क्या बोला?पुलिस ने मृतका बबिता के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे की जानकारी इनके परिवार को दूरभाष के माध्यम से दे दी गई है. डॉ. राहुल गौड़ ने बताया कि पुलभट्टा थाना पुलिस 6 घायलों को अस्पताल लेकर आई थी. इसमें से एक महिला की मौत हो चुकी थी. जबकि चार घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है. इनकी स्थिति भी गंभीर है.पुलभट्टा थाना एसओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि, थाने को ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी की शंकरफार्म क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो कार नहर में गिरी हुई है. इसमें कई लोग सवार हैं, मामले की जानकारी मिलने के बाद एसआई प्रदीप पंत, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, महेंद्र बिष्ट एवं पीआरडी राकेश मौके पर पहुंच गए. इन्होंने स्थानीय लोगों एवं राहगीरों की मदद की मदद से नहर से निकालकर सीएचसी किच्छा पहुंचाया गया था. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि पांच लोगों का इलाज चल रहा है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

2 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

3 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

3 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

3 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

4 hours ago