नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नगर पालिका परिषद् नैनीताल क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद् नैनीताल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने निर्देशित किया कि नगर पालिका परिषद् क्षेत्रान्तर्गत स्थापित सभी स्ट्रीट लाइटों का वार्डवार विवरण तैयार किया जाए।
इसमें प्रत्येक वार्ड में लगाई गई कुल स्ट्रीट लाइटों की संख्या, वर्तमान में सुचारू रूप से संचालित लाइटों की संख्या तथा खराब पड़ी लाइटों की संख्या का स्पष्ट विवरण तैयार किया जाए। उन्होंने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के लिए की गई कार्रवाई का भी वार्डवार विवरण तैयार करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने कहा कि शहर में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था नियमित रूप से क्रियाशील रहना आवश्यक है, ताकि नागरिकों को रात्रि के समय आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कुमाऊँ आयुक्त ने प्रत्येक दिन की कार्ययोजना तैयार कर नगर पालिका परिषद् के दो कार्मिकों की ड्यूटी निर्धारित करने के निर्देश दिए। दोनों कार्मिक प्रतिदिन वाहन के माध्यम से नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर स्ट्रीट लाइटों की स्थिति की जांच करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान वार्डवार खराब मिली स्ट्रीट लाइटों तथा उनमें से ठीक कराई गई लाइटों की संख्या का विवरण प्रतिदिन तैयार कर आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। आयुक्त ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा खराब लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।
Post Views: 3
Post navigation
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun In a Deepawali gift for thousands of State government employees,…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami launched the Devbhoomi Parivar Portal…
भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…
सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की…
लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश…