रुद्रप्रयाग: तुंगनाथ यात्रा पर आई एक महिला यात्री रविवार शाम ट्रेक रूट पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्रों की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सोमवार सुबह दोबारा चलाए गए अभियान के दौरान महिला का शव खाई से बरामद कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार 20 सितंबर की शाम करीब 6:21 बजे तुंगनाथ ट्रेक रूट पर गणेश मंदिर के समीप महिला यात्री अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रुद्रप्रयाग को मिली, जिसके बाद डीडीआरएफ और तुंगनाथ की आपदा मित्र टीम को तत्काल सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और महिला की तलाश शुरू की। मौके पर खाई काफी गहरी होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। बताया गया कि महिला के खाई में गिरने के बाद काफी देर तक उसकी आवाजें सुनाई देती रहीं। टीमों ने रात में ही उसे सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने एसडीआरएफ अगस्त्यमुनि और तहसीलदार ऊखीमठ को भी घटना की जानकारी दी। अधिकारियों के निर्देश पर डीडीआरएफ ऊखीमठ की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। टीमों ने रात में महिला की तलाश जारी रखी, लेकिन अत्यधिक अंधेरा और खाई की गहराई के कारण रेस्क्यू अभियान को आगे जारी रखना जोखिमपूर्ण हो गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे डीडीआरएफ के कुलदीप सिंह ने अभियान को फिलहाल स्थगित किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद सोमवार सुबह मौसम और परिस्थितियों को देखते हुए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान दोबारा शुरू किया गया।
अभियान के दौरान महिला का शव खाई से बरामद कर लिया गया। फिलहाल महिला की पहचान और हादसे से संबंधित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
Post Views: 3
Post navigation
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami launched the Devbhoomi Parivar Portal…
भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…
सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की…
लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश…
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए केदारघाटी से संचालित होने वाली नियमित हेली सेवाएं…