Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में कुट्टू का आटा, सूजी-सेंधा नमक खाद्य के सैंपल फेल, 147 दुकानों पर मारे गए छापे – Uttarakhand

Buckwheat flour, semolina and rock salt food samples fail in Uttarakhand, 147 shops raidedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल: उत्तराखंड में नवरात्रि के दौरान व्रत में उपयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों के शुद्धता को परखने के लिए राज्य भर में खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया है। इस अभियान में 147 प्रतिष्ठानों में छापे मारे गए जिसमें 17 नमूने जांच के लिए भेजे गए।बताया जा रहा है कि शुक्रवार को राज्य भर में गढ़वाल मंडल में 11 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इनमें कुट्टू का आटा, सूजी, खाद्य तेल, सेंधा नमक, चीनी, चौलाई लड्डू, फलाहारी नमकीन, साबूदाना, काला नमक व सत्तू शामिल हैं।इन सभी नमूनों को विश्लेषण के लिए राज्य के खाद्य विश्लेषण शाला भेजा गया कुमाऊँ मंडल में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं चम्पावत में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 72 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।नैनीताल के रामनगर क्षेत्र से साबूदाना, सत्तू और काला नमक के नमूने लिए गए। बागेश्वर में कुट्टू के पैक्ड आटे एवं सूजी के नमूने, चम्पावत से साबूदाना का नमूना जांच को लिया गया।जांच की रिपोर्ट आ जाने के बाद यदि कोई नमूना मानकों पर खरा नहीं उतरा तो संबंधित खाद्य कारोबारी के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत सख्त कार्यवाही की जाएगी।उपायुक्त डॉ. राजेन्द्र सिंह कबायत ने नैनीताल में निरीक्षण करते हुए खाद्य कारोबारियों को गुणवत्तायुक्त और सुरक्षित खाद्य सामग्री विक्रय करने के निर्देश दिए। साफ किया कि गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

2 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

9 hours ago