Latest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी। पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहे अर्जुन अवार्ड प्राप्त अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन उत्तराखंड में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। लक्ष्य के साथ ही उनके बड़े भाई चिराग सेन का भी राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड की टीम में शामिल होना तय हो चुका है। दूसरी ओर लक्ष्य के 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड के दल का ध्वज वाहक होने की भी संभावना है। उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेल में बैडमिंटन मुकाबले पहले चरण में होंगे। इसके लिए बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों की सूची तय की जाने लगी है।उत्तराखंड को टीम चैंपियनशिप के पुरुष और महिला वर्ग में जोनल चैंपियन होने के कारण सीधी प्रविष्टि मिल चुकी है, जबकि मेजबान होने के नाते उत्तराखंड को वाइल्ड कार्ड एंट्री भी है। वहीं पुरुष एवं महिला वर्ग में एकल में दो-दो खिलाड़ी, युगल में एक-एक जोड़ी को प्रवेश मिलेगा। वहीं मिक्स डबल्स में एक टीम राष्ट्रीय खेल का हिस्सा बनेगी। पुरुष एकल वर्ग में लक्ष्य सेन और चिराग सेन को सीधा प्रवेश मिलेगी। इससे एकल वर्ग के दो अन्य खिलाड़ी उत्तराखंड के लिए खेल सकते हैं, जिनका चयन कैंप के जरिए होगा। लक्ष्य के खेलने से उत्तराखंड को बैडमिंटन में स्वर्ण पदक की उम्मीदें बढ़ गई हैं। साल 2023 में गोवा में उत्तराखंड को एक रजत और एक कांस्य मिल सका था। इनके साथ ही मिक्स डबल्स के राष्ट्रीय चैंपियन ध्रुव रावत, महिला वर्ग में अदिति भट्ट, अंडर-17 में नेशनल रैंकिंग में मौजूद अक्षिता मनराल के भी उत्तराखंड की टीम में चुने जाने की संभावना है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला 25 दिसंबर और 15 जनवरी से शुरू होने वाले कैंप में होगा।लक्ष्य सेन और चिराग सेन के उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल में खेलने पर सहमति मिल गई है। दोनों भाई उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल रहे हैं, इसलिए शिविर 25 दिसंबर से शुरू होंगे।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Reacting sharply to the statement of Samajwadi Party president, Akhilesh…
देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…
रुद्रपुर। सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।…
Badrinath Kedarnath Visit: शपथ के बाद पहली बार बदरी-केदार पहुंचे राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन, स्वच्छ…
देहरादून। त्योहारी सीजन के मद्देनजर देहरादून के पलटन बाजार समेत शहर के अन्य व्यस्त बाजारों…