Latest posts by Sapna Rani (see all)UKSSSC Recruitment 2024: उत्तराखंड में एक और नई भर्ती निकल गई है। टीचिंग पदों पर सरकारी नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए उत्तराखंड में असिस्टेंट टीचर पदों पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। वहीं इस भर्ती में आवेदन 14 नवंबर 2024 से ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर शुरू हो रहे हैं। जिसमें इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 10 दिसंबर 2024 तक एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं। नोटिफिकेशन में आयोग ने इस भर्ती की लिखित परीक्षा की संभावित तारीख की भी घोषणा की है।UKSSSC Assistant Teacher Notification 2024: वैकेंसी डिटेल्सउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ग्रुप ‘सी’ सीधी भर्ती की इस प्रक्रिया के जरिए जनजाति कल्याण विभाग, उत्तराखंड के अंतर्गत सहायक अध्यापक (प्राइमरी) तथा सहायक अध्यापक (एल.टी) कंप्यूटर शिक्षा के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पदों की संख्या अभ्यर्थी नीचे विस्तार से देख सकते हैं।पद का नाम वैकेंसीसहायक अध्यापक (प्राइमरी) 15सहायक अध्यापक (एल.टी) 12कुल 27Assistant Teacher Eligibility: योग्यताअसिस्टेंट टीचर की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ दो साल का शिक्षाशास्त्र में डिप्लोमा/डीएलएड/बीटीसी आदि किया होना चाहिए। वहीं कंप्यूटर शिक्षा असिस्टेंट टीचर के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन या बीसीए की डिग्री होनी चाहिए और एलटी डिप्लोमा या बीएड की डिग्री भी होनी चाहिए। योग्यता संबंधित अन्य जानकारी अभ्यर्ती विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं। डाउनलोड करें- UKSSSC Assistant Teacher Recruitment 2024 Official Notification Download PDFGovt Teacher Salary: एज लिमिटआयुसीमा- उत्तराखंड असिस्टेंट टीचर की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी। वहीं ऊपरी आयुसीमा में आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी।सैलरी- असिस्टेंट टीचर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 35,400-1,42,400/-रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी।चयन प्रक्रिया- टीचर के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा।आवेदन शुल्क- अनारक्षित और उत्तराखंड के अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान 300 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं राज्य से एससी, एसटी, दिव्यांग और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये एप्लिकेशन फीस है।लिखित परीक्षा की संभावित तारीख- 23 फरवरी 2025इन पदों पर 100 अंकों की ऑफलाइन लिखित परीक्षा ली जाएगी। जिसकी अवधि 02 घंटे की होगी। परीक्षा में सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों को 45 प्रतिशत और एससी, एसटी अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा के आधार पर ही उम्मीदवारों की श्रेष्ठता सूची तैयार की जाएगी। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के अभ्यर्थी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Reacting sharply to the statement of Samajwadi Party president, Akhilesh…
देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…
रुद्रपुर। सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।…
Badrinath Kedarnath Visit: शपथ के बाद पहली बार बदरी-केदार पहुंचे राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन, स्वच्छ…
देहरादून। त्योहारी सीजन के मद्देनजर देहरादून के पलटन बाजार समेत शहर के अन्य व्यस्त बाजारों…