Categories: hindiUttarakhand

रुद्रप्रयाग में भूस्खलन ने मचाई तबाही, केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड से 5 की मौत – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)Kedarnath Landslide: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में सोमवार रात केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैंडस्लाइड के चलते तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. मौके पर एसडीआरएफ एनडीआरएफ पुलिस प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. सोनप्रयाग गौरीकुंड के बीच अचानक मालवा के चपेट में श्रद्धालु आ गए, जिसकी वजह से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. मृतकों में 3 पुरुष और 2 महिलाएं हैं. जिनकी पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई. जबकि 3 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है.जानकारी के मुताबिक सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया के नजदीक हुए इस हादसे की जानकारी शाम को हुई. मलबे में श्रद्धालुओं के दबे होने की जानकारी मिलते ही फौरन पुलिस, प्रशासन, राज्य आपदा प्रतिवादन बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया. बचाव दलों द्वारा मौके से एक मृतक और तीन घायल व्यक्तियों को निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए से सोनप्रयाग लाया गया. एसडीआरएफ की टीम ने सुबह तीन शव मलबे से निकाले.पुलिस ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से शाम साढ़े छह बजे के बाद आवाजाही बिल्कुल बंद कर दी गयी थी. हालांकि, ये लोग इस समय से पहले ही गौरीकुंड से सोनप्रयाग की तरफ रवाना हो गए थे और रास्ते में इनके साथ यह हादसा हो गया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

चारधाम यात्रा के समापन की उलटी गिनती शुरू, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद –

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…

21 minutes ago

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

2 hours ago

नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

सर्वेक्षण पूरा, नौ प्रस्तावित स्थलों पर 4G नेटवर्क को जल्द मंजूरी देने की मांग हल्द्वानी।…

5 hours ago