उत्तराखंड
Share0
Advertisement
देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय में दूर-दराज से आए लाभार्थियों से मिले तथा उनका कार्यालय आने का कारण पूछा। जिनमें रायपुर ब्लॉक भगत सिंह कालोनी से इजाजुदीन अपनी दिव्यांग पुत्री फरहाना, जिनकी भरण-पोषण पेंशन आठ माह से रूकी हुई थी, ने जिलाधिकारी को अपनी व्यथा सुनाई जिस पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को त्वरित कार्यवाही के निर्देश देते हुए पेंशन शाम तक भुगतान करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर सुश्री फरहाना की 08 माह से रूकी हुई पेंशन रू0 12000 का भुगतान पोर्टल के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में कर दिया गया।फरहाना जो कि दिव्यांग हैं को भरण-पोषण पेंशन मिलती थी चूंकि भरण पोषण पेंशन 18 वर्ष तक ही मिलती है, 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरान्त पोर्टल से स्वतः पेंशन बंद हो गई, फरहाना की पेंशन को दिव्यांग पेंशन में परिवर्तित करते हुए 08 माह की पेंशन का भुगतान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समस्याओं को ब्लॉक स्तर के कार्यालय पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Share0
देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…
Hanumangarhi Temple Nainital: कभी कब्रिस्तान थी यह जगह? नीम करौली बाबा से जुड़ी हैं मंदिर…
Kedarnath Dham: विजयदशमी पर हुआ बड़ा ऐलान, जानिए कब बंद होंगे कपाट और कैसे चलेगी…
सर्वेक्षण पूरा, नौ प्रस्तावित स्थलों पर 4G नेटवर्क को जल्द मंजूरी देने की मांग हल्द्वानी।…
Dehradun News: जुलाई से लापता युवक का मिला शव, जंगल में मिले कंकाल से खुलेगा…