पिथौरागढ़ : अस्कोट क्षेत्र के रसगाड़ी गांव में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। तेज भूस्खलन की वजह से एक मकान अचानक ढह गया, जिसमें भीतर सो रहे एक युवक की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। ओजपाली तोक में रहने वाले ललित मोहन जोशी के मकान पर अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गिरे। मलबे की जोरदार टक्कर से मकान की छत और दीवारें टूट गईं।
जिसके कारण मकान के अंदर सो रहा 22 वर्षीय भुवन जोशी मलबे में बुरी तरह दब गया। परिवार और पड़ोसियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन भारी मलबा होने की वजह से निकालना मुश्किल हो गया।
राहत टीम ने निकाला शव
घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद भुवन को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रशासन ने दी आर्थिक सहायता
तहसीलदार पिंकी आर्या ने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता राशि प्रदान की गई है।साथ ही, प्रभावित क्षेत्र में और खतरे की आशंका को देखते हुए निरीक्षण किया जा रहा है।
Post Views: 6
Post navigation
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत चमोली पुलिस ने नशे की…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )यात्रा सीजन के दौरान चमोली के घिंघराण गांव के अधिकांश परिवार…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजी.) द्वारा पुरानी टिहरी की 1952 से…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजी.) द्वारा पुरानी टिहरी की 1952 से…
Kedarnath Yatra Update: भारी भीड़ से बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर लगा भीषण जाम, 45 मिनट का…
जिले में अब 11,94,797 मतदाता पंजीकृत, 36,042 नए नाम जुड़े और 32,050 हटाए गए सभी…