मसूरी। शुक्रवार रात को हुई भारी बारिश के कारण रविवार शाम को भेड़ियाना गांव में जीवन आश्रम के पास हुए भूस्खलन से सड़क पूरी तरह दरक गई। जिससे पैदल चलने लायक रास्ता भी नहीं बचा है। जीवन आश्रम के ठीक नीचे की पहाड़ी के दरकने से सड़क का अस्तित्व समाप्त हो गया है। इसी स्थान पर दो साल पहले भी मानसून के दौरान भूस्खलन हुआ था, जिसकी अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि लोनिवि की लापरवाही के कारण इस क्षेत्र में बड़े भूस्खलन हुए हैं, क्योंकि यहां नालियों का निर्माण नहीं किया गया है। शुक्रवार रात को डिम्टा बैंड के पास भी भूस्खलन नालियां न होने के कारण हुआ।
दो साल पहले यहां सड़क दरकने के बाद हुए गड्ढों में वर्षभर पानी भरा रहता है। जिस पर दैनिक जागरण ने खबर भी प्रकाशित की थी, लेकिन एनएच लोनिवि ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अतिरिक्त, डिम्टा बैंड और मसूरी बैंड के बीच क्षतिग्रस्त सड़क पर जेसीबी मलवा हटाने में व्यस्त रही। जौनपुर विकासखंड मुख्यालय को जोड़ने वाला अगलाड़-थत्यूड़ मार्ग पर यातायात बहाल हो गया है। मसूरी जाने वाले वाहन अब अगलाड़-थत्यूड़ मार्ग से होकर कैंपटी या विकासनगर की ओर भेजे जा रहे हैं।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 11 Sep: Chief Minister Pushkar Singh Dhami today chaired a…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 11 Sep: Following the directions issued by Chief Minister Pushkar…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 11 Sep: BJP’s state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…
my uttarakhand news Bureau Bageshwar, 11 Sep: The All India Prize Money Football Championship-2026, being…
By ARUN PRATAP SINGHGarhwal Post Bureau Dehradun, 11 Sep: Nationalised banks across Uttarakhand remained closed…
my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 11 Sep: Director General, Police, Deepam Seth met Governor Lt…