Uttarakhand BJP उत्तराखंड बीजेपी की नई टीम की घोषणा हो गई है। पहली बार महिला महामंत्री समेत 5 महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संगठन की अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में 42 लोगों को शामिल किया गया है। टीम में महिलाओं के साथ ही युवा चेहरों को तरजीह दी गई है। खास बात ये है कि बीजेपी ने पहली बार महामंत्री के पद पर दीप्ति रावत को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही बीजेपी ने संगठन में हर समीकरण को साधने की कोशिश भी की है। माना जा रहा है कि 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए टीम तैयार की गई है। कुछ पुराने चेहरों को भी संगठन में जगह दी गई है। पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष और मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया गया है। जबकि विधायकों में सिर्फ केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष पर 8, प्रदेश मंत्री के पद पर 8 को नियुक्ति
बीजेपी संगठन में दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को महामंत्री बनाया गया है। जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर 8, प्रदेश मंत्री के पद पर 8 लोगों को नियुक्ति दी गई है। देहरादून महानगर के अनिल गोयल, नैनीताल के राजेंद्र सिंह बिष्ट, उधम सिंह नगर के श्रीपाल राणा, रुद्रप्रयाग के केदारनाथ विधानसभा की विधायक आशा नौटियाल, हरिद्वार से पूर्व विधायक यतीश्वरानंद, कोटद्वार के शैलेंद्र सिंह बिष्ट, रुड़की के राकेश गिरी और उत्तरकाशी के स्वराज विद्वान को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को प्रदेश महामंत्री बनाया
पौड़ी गढ़वाल की दीप्ति रावत, बागेश्वर के कुंदन परिहार और नैनीताल के तरुण बंसल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। चमोली के सतीश लखेड़ा, देहरादून महानगर के आदित्य चौहान, टिहरी गढ़वाल से नलिन भट्ट, पिथौरागढ़ से दीपिका बोहरा, देहरादून महानगर से नेहा जोशी, काशीपुर से गुंजन सुखीजा, चंपावत ने निर्मल मेहरा और अल्मोड़ा को गौरव पांडे को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
मनवीर चौहान को प्रदेश मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी
देहरादून महानगर से पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष, नैनीताल से साकेत अग्रवाल को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, कोटद्वार के जगमोहन रावत को प्रदेश कार्यालय सचिव, नैनीताल के कौस्तुभानंद जोशी को प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक, हरिद्वार के सचिन अग्रवाल को प्रदेश प्रकोष्ठ सह संयोजक, पिथौरागढ़ के सुरेश जोशी को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और उत्तरकाशी को मनवीर चौहान को प्रदेश मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
इनको भी जिम्मेदारी
प्रदेश मीडिया सह संयोजक विनय गोयल, राजेंद्र नेगी, प्रदीप जनौटी और विकास तिवारी को बनाया गया है। प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगतानी जबकि प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक करूण दत्ता, गौरव सिंह, गंधार अग्रवाल और लाल सिंह कोरंगा को बनाया गया है। प्रदेश आईटी संयोजक प्रवीण लेखवार को बनाया गया है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 11 Sep: Chief Minister Pushkar Singh Dhami today chaired a…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 11 Sep: Following the directions issued by Chief Minister Pushkar…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 11 Sep: BJP’s state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…
my uttarakhand news Bureau Bageshwar, 11 Sep: The All India Prize Money Football Championship-2026, being…
By ARUN PRATAP SINGHGarhwal Post Bureau Dehradun, 11 Sep: Nationalised banks across Uttarakhand remained closed…
my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 11 Sep: Director General, Police, Deepam Seth met Governor Lt…