पौड़ी गढ़वाल: छात्रसंघ चुनाव के कुछ ही दिन बाद पौड़ी एक बार फिर चर्चा में है। शहर के सर्किट हाउस मोहल्ले में देर रात दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई और हंगामे तक पहुंच गया। घटना के बाद भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री सुधाकर नैथानी की गाड़ी में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप है।
सुधाकर नैथानी के अनुसार, विरोधी गुट ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। उन्होंने बताया कि वाहन में लगे पार्टी के झंडे को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना के दौरान उनके साथ गाली-गलौज किए जाने का भी आरोप है।
घटना के बाद सुधाकर नैथानी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। वहीं दोनों पक्षों को मंगलवार को कोतवाली पौड़ी बुलाया गया, जहां पूरे प्रकरण की जानकारी ली जा रही है।
घटना के बाद पौड़ी शहर की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद इस तरह का हंगामा होने को लेकर भी चर्चा है।
एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है और मामले की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…