चारधाम यात्रा अपडेट: उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दूसरे चरण के तहत हेली सेवाओं का संचालन 15 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। 15 से 30 सितंबर तक के लिए हेली टिकटों की बुकिंग 7 सितंबर को पूरी हो चुकी है। वहीं, 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक की यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग 22 सितंबर को सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
मानसून सीजन की अभी पूरी तरह विदाई नहीं होने के कारण हेली यात्रा की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मौसम की परिस्थितियों के आधार पर ही हेली संचालन की अनुमति दी जाएगी, ताकि हेली सेवाओं से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम रहे।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि केदारनाथ धाम के लिए हेली की शटल सेवा 15 सितंबर से शुरू होगी। इसी तरह चारधाम के लिए चार्टर सेवा और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा भी 15 सितंबर से शुरू की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में 15 सितंबर से 30 सितंबर तक के लिए हेली टिकटों की बुकिंग 7 सितंबर को पूरी हो चुकी है। अब दूसरे चरण में 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक के लिए टिकटों की बुकिंग 22 सितंबर को सुबह 11 बजे से शुरू की जाएगी। श्रद्धालु आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक कर सकेंगे।
अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को हेली सेवाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से खोली जा रही है। 15-15 दिन के लिए टिकट बुकिंग खोले जाने से एक साथ पूरे यात्रा सीजन की टिकट बुकिंग नहीं होगी और श्रद्धालुओं को टिकट बुक करने के लिए पर्याप्त समय भी मिल सकेगा।
प्रतीक जैन ने बताया कि कुछ टिकट अंतिम समय में काउंटर टिकट के तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं। हालांकि, इनका संचालन और अनुमति मौसम की स्थिति ठीक रहने पर ही दी जाती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से मानसून की अभी पूरी तरह विदाई नहीं हुई है, ऐसे में हेली यात्रा की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि 15 सितंबर तक मानसून धीरे-धीरे वापस होने लगता है, लेकिन फिलहाल कई क्षेत्रों में क्लाउड कवर अधिक है। इसे देखते हुए हेली सेवाओं के संचालन में मौसम की स्थिति पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके लिए मौसम विभाग के साथ समन्वय किया जा रहा है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में वेदर ऑब्जरवेशन सिस्टम भी लगाए गए हैं।
सीईओ ने कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए ही हेली सेवा संचालकों को उड़ान की अनुमति दी जाएगी। मानसून अंतिम चरण में होने के कारण अगले करीब एक सप्ताह तक हेली संचालन में देरी हो सकती है। इसके बाद मौसम अनुकूल रहने पर हेली सेवाओं का संचालन सुचारू रूप से होने की उम्मीद है।
Post Views: 3
Post navigation
By Sunil Sonker MUSSOORIE, 13 Sep: Tourism business owners were delighted as a massive crowd…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 14 Sep: The Doon Library and Research Centre successfully traced…
देहरादून। उत्तराखंड क्रिकेट के उभरते सितारों के लिए उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 एक बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has said that the Kishau…
उत्तराखंड में अगले साल 2027 विधानसभा चुनाव होना है, जिसे लेकर प्रदेश में सियासी माहौल…
By ARUN PRATAP SINGHGarhwal Post Bureau Dehradun, 14 Sep: The Dehradun Forest Division carried out…