देहरादून, स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिकता के समन्वय पर आधारित पुस्तक “Healing from Within” का भव्य लोकार्पण किया गया। यह कार्यक्रम शांति होम्योपैथिक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, कॉन्वेंट रोड स्थित परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में चिकित्सक, बुद्धिजीवी और आमजन उपस्थित रहे।
पुस्तक की लेखिका प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सीमा कौशिक हैं, जो अस्पताल की डायरेक्टर भी हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने पुस्तक का विधिवत विमोचन किया।
पुस्तक में यह संदेश प्रमुखता से दिया गया है कि वास्तविक उपचार केवल शारीरिक लक्षणों तक सीमित नहीं है, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के संतुलन से ही संपूर्ण स्वास्थ्य संभव है। सरल और सहज भाषा में लिखी गई यह पुस्तक न केवल चिकित्सकों, बल्कि आम पाठकों के लिए भी उपयोगी साबित होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सीमा कौशिक ने कहा कि “मन, शरीर और आत्मा के संतुलन में ही पूर्ण स्वास्थ्य निहित है।” उन्होंने बताया कि अपने वर्षों के अनुभव और शोध के आधार पर उन्होंने इस पुस्तक के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया है।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनाएं स्वास्थ्य क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करती हैं और लोगों को प्राकृतिक एवं समग्र चिकित्सा पद्धतियों की ओर प्रेरित करती हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने पुस्तक के विषय-वस्तु को सराहनीय बताते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी पहल करार दिया।
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…