14 अप्रैल को इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पहले देखें रूट प्लान – my uttarakhand news

उत्तराखंड
by cradminApril 12, 2026April 12, 2026

Share0

देहरादून।  जसवंत ग्राउंड, गढ़ी कैंट में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत शहर में विस्तृत रूट एवं डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले वाहनों, मानव श्रृंखला के दौरान यातायात व्यवस्था तथा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए हैं।कार्यक्रम में आने वाले बसों के लिए रूट प्लानकुमाऊं/हरिद्वार/ऋषिकेश/डोईवाला/आईएसबीटी क्षेत्र से:रिस्पना पुल – आराघर चौक – क्रॉस रोड – दर्शनलाल चौक – घंटाघर – बिंदाल पुल – दून स्कूल – आकाश गंगा तिराहाचकराता/विकासनगर/सहसपुर/प्रेमनगर क्षेत्र से:प्रेमनगर चौक – बल्लूपुर चौक – बिंदाल पुल – दून स्कूल – आकाश गंगा तिराहामसूरी/राजपुर क्षेत्र से:मसूरी डायवर्जन – ग्रेट वैल्यू – दिलाराम – हाथीबड़कला – एनेक्सी तिराहा – सीएसडी तिराहाथानों/रायपुर/सहस्त्रधारा रोड से:सहस्त्रधारा क्रॉसिंग – सर्वे चौक – दिलाराम – हाथीबड़कला – एनेक्सी तिराहा – सीएसडी तिराहारुड़की/भगवानपुर/आशारोड़ी क्षेत्र से:जोगीवाला – रिस्पना – आराघर – क्रॉस रोड – सर्वे चौक – दिलाराम – हाथीबड़कला – एनेक्सी तिराहा – सीएसडी तिराहामानव श्रृंखला कार्यक्रम के दौरान डायवर्जनसेंट ज्यूड्स चौक से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहन शिमला बाईपास या वैकल्पिक मार्ग (कमला पैलेस–पटेलनगर–लालपुल–कार्गी चौक) से भेजे जाएंगे।रिस्पना/कार्गी से क्लेमेंटाउन व नयागांव की ओर जाने वाले वाहनों को आईएसबीटी सर्विस लेन से डायवर्ट किया जाएगा।जीएमएस रोड, प्रिंस चौक और सहारनपुर चौक से आईएसबीटी जाने वाले वाहनों को लालपुल–कार्गी मार्ग से भेजा जाएगा।प्रेमनगर क्षेत्र से विभिन्न दिशाओं में जाने वाले वाहनों के लिए बल्लूपुर फ्लाईओवर, कांवली रोड और शिमला बाईपास से वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।राजपुर रोड/घंटाघर से आईएसबीटी जाने वाले वाहन ईसी रोड–धर्मपुर–रिस्पना–कार्गी होकर जाएंगे।आमजन के लिए रूट डायवर्जनदेहरादून से सहारनपुर/रुड़की/दिल्ली जाने वाले वाहन शिमला बाईपास–नयागांव–धर्मावाला–बेहट मार्ग से जाएंगे।देहरादून से छुटमलपुर/बिहारीगढ़ जाने वाले वाहन शाकुंभरी देवी मार्ग से जा सकेंगे।दिल्ली/सहारनपुर से देहरादून आने वाले वाहन बेहट–धर्मावाला–प्रेमनगर मार्ग या वैकल्पिक हरिद्वार-रुड़की मार्ग से आएंगे।चकराता मार्ग से दिल्ली/हरिद्वार/कुमाऊं जाने वाले वाहन हर्बटपुर–धर्मावाला–छुटमलपुर होकर जाएंगे।मसूरी/राजपुर/घंटाघर से विकासनगर/प्रेमनगर जाने वाले वाहन अपने निर्धारित मार्गों से संचालित होंगे।मुख्य डायवर्जन प्वाइंटसेंट ज्यूड्स चौक, कार्गी चौक, पंडितवाड़ी, लालपुल, बल्लूपुर अंडरपास, सर्किट हाउस तिराहा, पुरकुल/जोहड़ी कट, कैंट चौक, दून स्कूल तिराहा, पोस्ट ऑफिस तिराहा, सीएसडी तिराहा, एनेक्सी तिराहा और आईएसबीटी को प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट बनाया गया है।प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित रूट प्लान का पालन करें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

6 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

48 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago