ग्राफिक एरा में ‘लोकविधान 2.0’ का आगाज, –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में नौ राज्यों के 1300 छात्र-छात्राएं अन्नदाताओं के सशक्तीकरण, खाद्य सुरक्षा, सतत खेती और विकसित भारत की दिशा में कृषि के भविष्य से जुड़े अहम मुद्दों पर मंथन कर रहे हैं।  आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में किसानों के सशक्तीकरण विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन ‘लोकविधान 2.0’ शुरू हो गया। लोकसंविधान के उद्घाटन समारोह में प्रो चांसलर डा. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि देश की खाद्य सुरक्षा किसानों की मेहनत और योगदान पर टिकी है। अन्नदाता न केवल देश का पेट भरते हैं, बल्कि एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि किसानों को सशक्त बनाने के लिए उन्हें उचित आय, आधुनिक कृषि पद्धतियों, जल दक्षता, जलवायु अनुकूल खेती और स्वस्थ मिट्टी से जोड़ना होगा। साथ ही, फसल कटाई के बाद प्रोसेसिंग, भंडारण और खाद्य बर्बादी रोकने पर जोर देना होगा। लोकविधान 2.0 में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और जम्मू से 1300 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें देशभर के 105 विभिन्न संस्थानों के छात्र शामिल हैं, जिनमें स्कूलों के छात्र भी हिस्सा ले रहे हैं। दो दिवसीय सम्मेलन में किसानों के अधिकार, महिला सुरक्षा, डिजिटल फाइनेंस, ग्रामीण विकास, जलवायु परिवर्तन, वैश्विक व्यापार और सतत विकास जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी। लोकविधान 2.0 का आयोजन ग्राफिक एरा की यूथ पार्लियामेंट सोसाइटी ने किया। कार्यक्रम में प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ, यूथ पार्लियामेंट सोसाइटी की चेयरपर्सन डा. प्रभा लामा , डा. भारती शर्मा के साथ अन्य विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक शिक्षिकाएँ और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत पोखरी में स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान पोखरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न…

1 hour ago

राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चमोली के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )मध्य प्रदेश में अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्कूली…

1 hour ago

मसूरी क्वींस को 15 रन से हराकर देहरादून वॉरियर्स बनीं यूपीएल चैंपियन –

देहरादून, 24 सितंबर। देहरादून वॉरियर्स ने शानदार गेंदबाजी और आखिरी ओवरों में बेहतरीन संयम का…

4 hours ago

यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती का ऐलान, 5 अक्टूबर से रुड़की में रैली, देखें पूरा शेड्यूल – myuttarakhandnews.com

सहारनपुर; Agniveer Recruitment: अग्निवीर बनने का सपना देख रहे यूपी और उत्तराखंड के युवाओं के…

9 hours ago

सहारनपुर से चोरी नवजात उत्तराखंड में बरामद, 250 CCTV कैमरों को खंगाल कर पुलिस पहुंची महिला के पास – myuttarakhandnews.com

सहारनपुर: सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल से चोरी नवजात को पुलिस ने सकुशल बरामद कर…

10 hours ago