मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन –


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को प्रदेशभर के विद्यार्थियों का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। अब तक 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अपने निबंध और सुझाव पोर्टल पर भेजकर उत्तराखंड के भविष्य को लेकर अपनी सोच और विजन साझा किया है।मुख्यमंत्री धामी ने गत 10 अगस्त को प्रदेशभर के कक्षा 11वीं और 12वीं के करीब तीन लाख विद्यार्थियों से ऑनलाइन संवाद कर उनसे पूछा था कि वे आने वाले वर्षों में अपने उत्तराखंड को किस रूप में देखना चाहते हैं। मुख्यमंत्री के इस आह्वान के बाद सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अभियान में भागीदारी की।विद्यार्थियों ने पर्यटन, रोजगार, सामाजिक विकास, वन एवं पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीक सहित आठ प्रमुख विषयों पर अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए हैं। इन प्रविष्टियों को महज निबंध नहीं, बल्कि उत्तराखंड की नई पीढ़ी की आकांक्षाओं और विकसित प्रदेश को लेकर उनकी सोच के दस्तावेज के रूप में देखा जा रहा है।140 श्रेष्ठ विचारों का होगा चयनअभियान के तहत 140 श्रेष्ठ विचारों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और सचिवों के साथ अपने विचार साझा करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं भी इन विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विजन को सुनेंगे। श्रेष्ठ प्रतिभागियों को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग के साथ अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।पोर्टल पर निबंध जमा करने वाले विद्यार्थियों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जा रहा है। अभियान में पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के साथ ही सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों की व्यापक भागीदारी सामने आई है।24 अगस्त तक भेज सकेंगे निबंधअभियान के संयोजक डॉ. राहुल अग्रवाल ने बताया कि नई पीढ़ी को सीधे राज्य की विकास प्रक्रिया और नीति निर्माण की सोच से जोड़ना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लगातार प्रविष्टियां प्राप्त हो रही हैं। निबंध जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित की गई है।मुख्यमंत्री धामी अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि युवा केवल विकास योजनाओं के लाभार्थी न रहें, बल्कि ‘विकसित उत्तराखंड’ की संकल्पना और नीति निर्माण में सक्रिय भागीदार बनें।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विद्यार्थियों के विचार आज के उत्तराखंड को भी नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान के माध्यम से सरकार नई पीढ़ी की सोच को सुन रही है और युवाओं के अच्छे एवं व्यावहारिक सुझावों को प्रदेश के विकास में स्थान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं जिस उत्तराखंड का सपना देख रहे हैं, उसे साकार करने में उन्हें सहभागी बनाया जाएगा।
For Feedback – feedback@example.com

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत पोखरी में स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान पोखरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न…

1 hour ago

राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चमोली के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )मध्य प्रदेश में अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्कूली…

1 hour ago

मसूरी क्वींस को 15 रन से हराकर देहरादून वॉरियर्स बनीं यूपीएल चैंपियन –

देहरादून, 24 सितंबर। देहरादून वॉरियर्स ने शानदार गेंदबाजी और आखिरी ओवरों में बेहतरीन संयम का…

4 hours ago

यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती का ऐलान, 5 अक्टूबर से रुड़की में रैली, देखें पूरा शेड्यूल – myuttarakhandnews.com

सहारनपुर; Agniveer Recruitment: अग्निवीर बनने का सपना देख रहे यूपी और उत्तराखंड के युवाओं के…

9 hours ago

सहारनपुर से चोरी नवजात उत्तराखंड में बरामद, 250 CCTV कैमरों को खंगाल कर पुलिस पहुंची महिला के पास – myuttarakhandnews.com

सहारनपुर: सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल से चोरी नवजात को पुलिस ने सकुशल बरामद कर…

10 hours ago