देहरादून में वकीलों का आंदोलन जारी, आज हड़ताल और जाम की दी चेतावनी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून में नए कोर्ट परिसर में चैंबर न बनने की मांग को लेकर पिछले पाँच दिनों से आंदोलन कर रहे वकीलों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। वकीलों का आरोप है कि इतनी बड़ी समस्या के बावजूद सरकार का कोई भी प्रतिनिधि अब तक उनसे मिलने नहीं पहुँचा है। इसी नाराजगी के चलते वकील शनिवार को भी पूरे प्रदेश में हड़ताल पर रहेंगे और दून कोर्ट के बाहर जाम लगाएंगे।
शुक्रवार को भी हरिद्वार रोड पर जाम
वकीलों ने शुक्रवार को नए और पुराने कोर्ट परिसर के बीच हरिद्वार रोड पर जाम लगाया। इसके कारण प्रिंस चौक, सहारनपुर रोड, हरिद्वार रोड और सुभाष रोड सहित कई इलाकों में ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित रहा।बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल और सचिव राजबीर सिंह बिष्ट ने कहा कि नए कोर्ट परिसर में चैंबर नहीं बनने से वकील लगातार परेशान हैं।
एमडीडीए ने चैंबर निर्माण की लागत बताई करोड़ों में
वकीलों के अनुसार एमडीडीए ने चैंबर का मानचित्र देने से पहले डेवलपमेंट चार्ज ही चार करोड़ रुपये से ज्यादा बताया है। इसके अलावा निर्माण के लिए भी करोड़ों रुपये की आवश्यकता है। वकीलों ने इसके लिए सरकार से आर्थिक मदद मांगी थी, लेकिन अभी तक कोई समाधान या पहल नहीं की गई है।
इसी वजह से वकीलों ने शनिवार को सुबह 10:30 बजे से शाम तक जाम लगाने और प्रदेशव्यापी हड़ताल की घोषणा कर दी है।वकील पिछले कई दिनों से तय समय पर हरिद्वार रोड को चक्का जाम करते आ रहे हैं। शुक्रवार के जाम में अधिवक्ता राजीव शर्मा बंटू, गगनदीप सिंह थापर, सिद्धार्थ पोखरियाल, अनिल पंडित, भानू प्रताप सिसोदिया और शगुन चौधरी सहित कई वकील शामिल रहे।
विधायक लखपत बुटोला और व्यापार मंडल ने किया समर्थन
शुक्रवार को बदरीनाथ विधायक और बार एसोसिएशन के सदस्य लखपत बुटोला वकीलों के समर्थन में आंदोलन स्थल पहुंचे। उन्होंने वकीलों की मांगों को सही बताते हुए सरकार से जल्द समाधान निकालने की अपील की।दून वैली उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने भी वकीलों के आंदोलन का समर्थन किया।
जाम में फंसी एंबुलेंस को रास्ता दिलाया
जाम के दौरान हरिद्वार रोड पर एक एंबुलेंस ट्रैफिक में फंस गई। बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने तुरंत वकीलों से रास्ता खाली कराने को कहा, जिसके बाद एंबुलेंस को पास दिया गया। एंबुलेंस निकलने के बाद फिर से जाम लगा दिया गया।

Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

4 minutes ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

46 minutes ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

1 hour ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

3 hours ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

3 hours ago