सेलाकुई में पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से सतर्क रहने की अपील – myuttarakhandnews.com

देहरादून:  दिल्ली में हुए हालिया बम विस्फोट के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है।जिसके चलते पुलिस ने सेलाकुई में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

ये फ्लैग मार्च गुरुवार, 13 नवंबर 2025 को सेलाकुई थाना क्षेत्र में पुलिस और पीएसी बल ने संयुक्त रूप से निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
फ्लैग मार्च कस्बा सेलाकुई, पीठ वाली गली, निगम रोड, बायाखाला, जमनपुर सहित कई संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। साथ ही लोगों को अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर अपुष्ट या भ्रामक सूचनाएं साझा न करने के लिए जागरूक किया गया।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने के लिए चेकिंग अभियान जारी है। पुलिस का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बल पूरी तरह तैयार है और जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

4 minutes ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

46 minutes ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

1 hour ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

3 hours ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

3 hours ago