अवैध गतिविधियों पर ढिलाई महंगी पड़ी, दून पुलिस कप्तान का बड़ा एक्शन – my uttarakhand news

अपराधउत्तराखंड
by cradminMarch 28, 2026March 28, 2026

Share0

 
देहरादून/ऋषिकेश। अवैध गतिविधियों के संचालन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं करने तथा चेकिंग अभियान में शिथिलता बरतने पर दून पुलिस कप्तान ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। आईडीपीएल चौकी पर तैनात समस्त पुलिस स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सहित कुल 12 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पूर्व में ही सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में दिनांक 27 मार्च 2026 की रात्रि को एसएसपी देहरादून को ऋषिकेश क्षेत्र के एक होटल में बड़े स्तर पर जुआ खेले जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस टीम द्वारा हरिद्वार रोड स्थित मुर्गी फार्म के पास होटल नवरंग में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से जुआ सामग्री, नगद धनराशि तथा विभिन्न ब्रांड की शराब की बोतलें बरामद की गईं। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण की समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि संबंधित क्षेत्र की आईडीपीएल चौकी स्तर पर चेकिंग एवं सत्यापन अभियान में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके चलते अवैध गतिविधियां संचालित होती रहीं।
इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एसएसपी देहरादून ने चौकी आईडीपीएल पर तैनात पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही और अवैध गतिविधियों के प्रति उदासीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

SIT arrests 3 more in MBBS admission scam related to fake certificates

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: The Special Investigation Team (SIT) of Dehradun Police…

3 minutes ago

नैनीताल कोतवाली के बाहर क्यों जुटी भीड़? जातिसूचक टिप्पणी के आरोप से मचा हंगामा, कार्रवाई की मांग | Nainital mallital kotwali caste remark allegation protest | my uttarakhand news

नैनीताल कोतवाली के बाहर क्यों जुटी भीड़? जातिसूचक टिप्पणी के आरोप से मचा हंगामा, कार्रवाई…

12 minutes ago

Dr OP Tiwari of Garhwal University receives Young Scientist Award

my uttarakhand news Bureau Srinagar (Garhwal), 28 Oct: Dr. Om Prakash Tiwari, Assistant Professor in the…

14 minutes ago

Along with education, moral values are also essential: Meera Saklani

By Sunil Sonker Mussoorie, 28 Oct: “Mussoorie is a hub for education. Students educated in…

25 minutes ago

School students sing up a storm at Virasat Sadhana

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: As part of Virasat Mahotsav-2026, students from 20…

36 minutes ago

Car seized in Mussoorie for using unauthorised Blue Beacon & Hooter

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 28 Oct: A driver’s attempt…

47 minutes ago