पिथौरागढ़ जिले के कुजगाड़ गांव में गुलदार के हमले से हड़कंप मच गया।
शनिवार तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच 19 वर्षीय मूकबधिर युवती संगीता घर के आंगन में शौचालय के लिए निकली थी, तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।
युवती के छटपटाने और आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर आए और शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
हमले में युवती के चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
चिकित्सकों के अनुसार, हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन चेहरे पर गहरे घाव बने हुए हैं।
बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती बोल और सुन नहीं सकती है, जिससे वह समय रहते मदद के लिए पुकार भी नहीं सकी।
गांव में दहशत, पिंजरा लगाने की मांग
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने और गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी जंगली जानवरों की आवाजाही देखी गई है, लेकिन इस तरह का हमला पहली बार हुआ है।
ये भी पढ़े: Uttarakhand News : पांच पूर्व विधायक और बड़े नेता करेंगे काग्रेस ज्वाइन!
वन विभाग की टीम मौके पर, मुआवजा जारी
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर दिनेश जोशी के नेतृत्व में अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायल का हाल जाना।
वन विभाग ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के रूप में 5,000 रुपये की अग्रिम सहायता दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे देर रात और सुबह-सुबह अकेले बाहर न निकलें।
साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
पिथौरागढ़ में गुलदार का यह हमला एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को उजागर करता है।
अब ग्रामीणों को वन विभाग की कार्रवाई और सुरक्षा उपायों का इंतजार है।
ये भी पढ़े :Uttarakhand News: 11 मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी! नई सूची जारी
जिला योजना से 20 लाख की लागत से हुआ मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य पौड़ी- गांधी…
पंचकूला – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has said that the struggle…
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के हरभजवाला स्थित नीलकंठ एनक्लेव में किराये के मकान से संचालित कथित…
देहरादून। उत्तराखंड में डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों के लिए राहत की खबर…
Ramnagar Accident: नैनीताल घूमने निकले बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत, पत्नी की हालत गंभीर | Ramnagar…