चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा भौतिक विज्ञान का अध्ययन कर रहे स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र छात्राओं हेतु “मेडिकल फिजिक्स” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी
जॉलीग्रांट देहरादून से डॉ. अभिषेक जोशी ने मेडिकल फिजिक्स से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
डॉ. जोशी ने अपने व्याख्यान में भौतिक विज्ञान एवं तकनीकी के चिकित्सा के क्षेत्र में नवाचारों को सरलता से समझाया। उन्होंने पार्टिकल एक्सीलरेटर , कंप्यूटेड टोमोग्राफी, मैग्नेटिक रिजोनेंस इमेजिंग, अल्ट्रासाउंड इमेजिंग आदि की चर्चा की।
डॉ जोशी ने बताया कि आज के समय में “मेडिकल फिजिसिस्ट” तथा “रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर” एक उभरता हुआ कैरियर बन चुका है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से इस क्षेत्र में कैरियर की संभावनाओं और अवसरों पर विचार विमर्श किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रविशंकर कुनियाल तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ विधि ढौंडियाल द्वारा किया गया । व्याख्यान में डॉ हिमांशु बहुगुणा तथा डॉ मीरा नितवाल सहित भौतिक विज्ञान के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर हलचल तेज हो गई है। निर्वाचन को लेकर अधिकारी जिला स्तर…
लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…
कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…
my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…
By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…