देहरादून, : एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज अपने 2026 एआई टीवी लाइनअप की घोषणा की है, जिसमें अल्ट्रा-लार्ज स्क्रीन और मिनी एलईडी तकनीक को इसकी प्रीमियम टेलीविज़न रणनीति के केंद्र में रखा गया है। चूंकि भारतीय उपभोक्ता तेजी से ओटीटी स्ट्रीमिंग, लाइव स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए बड़ी स्क्रीन की ओर रुख कर रहे हैं, इसलिए एलजी की क्यूएनईडी ईवो मिनी एलईडी रेंज इस लॉन्चिंग का मुख्य आकर्षण है। इसमें 292 सेमी (115-इंच) का फ्लैगशिप मॉडल शामिल है, जो एलजी द्वारा भारतीय बाज़ार में अब तक पेश की गई सबसे बड़ी मिनी एलईडी स्क्रीन है।
एलजी की 2026 टीवी रेंज में चार डिस्प्ले तकनीकों – क्यूएनईडी ईवो मिनी एलईडी, ओएलईडी ईवो, माइक्रो आरजीबी ईवो / मिनी आरजीबी ईवो, और नैनो 4के यूएचडी के तहत 25 अल्ट्रा-लार्ज (190 सेमी (75-इंच) और उससे अधिक) मॉडल शामिल हैं। ये भारतीय घरों के लिए बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, इंटेलिजेंट पर्सनलाइज़ेशन, शानदार साउंड और बेहतरीन गेमिंग अनुभव का संयोजन पेश करते हैं।
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मीडिया एंटरटेनमेंट सॉल्यूशन के निदेशक, ब्रायन जंग ने कहा:”भारत में बड़ी स्क्रीन की मांग पहले से कहीं ज़्यादा तेज़ी से बढ़ रही है, और मिनी एलईडी के ज़रिए हम इस मांग को बड़े पैमाने पर पूरा कर रहे हैं। इस साल की रेंज में हमारे 292 सेमी (115-इंच) के क्यूएनईडी ईवो मिनी एलईडी फ्लैगशिप टीवी के साथ-साथ ओएलईडी ईवो, माइक्रो आरजीबी ईवो और नैनो 4K यूएचडी पोर्टफोलियो शामिल हैं। इनके ज़रिए हम स्टेडियम जैसे स्पोर्ट्स अनुभव, सिनेमाई डिटेल्स और नेक्स्ट-जेनरेशन एआई प्रोसेसिंग को देश भर के लिविंग रूम तक पहुंचा रहे हैं।”
2026 के लाइनअप में सबसे आगे एलजी की क्यूएनईडी ईवो मिनी एलईडी रेंज है, जिसका सबसे बड़ा साइज़ 292 सेमी (115-इंच) है और इसके चुनिंदा मॉडल्स अल्फा 8 एआई प्रोसेसर जेन3 द्वारा संचालित हैं। डायनामिक क्यूएनईडी कलर प्रो सर्टिफाइड 100% कलर वॉल्यूम देता है, जबकि प्रिसिजन डिमिंग अल्ट्रा सबसे बड़ी स्क्रीन पर गहरे कंट्रास्ट के लिए हज़ारों डिमिंग ज़ोन को कंट्रोल करता है।
एलजी ओएलईडी ईवो जी6 और सी6 टीवी, अल्फा 11 डुअल एआई इंजन प्रोसेसर जेन3 द्वारा संचालित हैं। ये टीवी हाइपर रेडिएंट कलर टेक्नोलॉजी और ब्राइटनेस बूस्टर अल्ट्रा के बेहतरीन संयोजन के साथ आते हैं, जो एक साधारण ओएलईडी टीवी की तुलना में 3.9 गुना तक अधिक ब्राइटनेस देते हैं। इन दोनों ही टीवी में रिफ्लेक्शन फ्री प्रीमियम, डॉल्बी विज़न, डॉल्बी एटमॉस, एआई साउंड प्रो के साथ-साथ एनवीडिया जी-सिंक और एएमडी फ्रीसिंक प्रीमियम का सपोर्ट मिलता है। यह सब 3-साल की पैनल वारंटी के साथ आता है। एक ऑल-राउंडर ओएलईडी के तौर पर ओएलईडी बी6 इस अनुभव को और आगे बढ़ाता है। इसमें ब्राइट रूम रेडी परफॉरमेंस, परफेक्ट ब्लैक व परफेक्ट कलर वेरिफिकेशन और अल्फा 8 एआई प्रोसेसर जेन3 मिलता है।
वहीं, मिनी आरजीबी ईवो (एमआरजीबी85) इन इनोवेशन को टैंडेम एलईडी तकनीक का इस्तेमाल कर अन्य प्रीमियम एलसीडी टीवी तक ले जाता है। रोज़मर्रा की 4के क्लैरिटी एलजी नैनो 4के यूएचडी टीवी एक प्रीमियम बड़ी स्क्रीन का अनुभव लाता है, जिसका मुख्य आकर्षण इसका विशाल 248 सेमी (98-इंच) का मॉडल है।
एलजी का वेबओएस 26 प्लेटफॉर्म 2026 लाइनअप में एआई-आधारित पर्सनलाइज़ेशन फीचर्स जोड़ता है। वॉयस आईडी की मदद से टीवी अलग-अलग यूज़र्स को पहचान सकता है और अपने आप उनका पर्सनलाइज़्ड होम स्क्रीन लोड कर सकता है। एआई कंसीयज यूज़र के देखने की पसंद के आधार पर स्मार्ट सुझाव देता है।
इस पूरे इकोसिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए ‘एलजी शील्ड’ का इस्तेमाल किया गया है, जो सीईएस 2026 इनोवेशन अवार्ड विजेता तकनीक है। इसके अतिरिक्त, एलजी गेमिंग पोर्टल एक्सबॉक्स क्लाउड गेमिंग जैसी क्लाउड गेमिंग सेवाओं तक पहुंच देता है, और एलजी चैनल्स कई भाषाओं में न्यूज़, एंटरटेनमेंट, म्यूज़िक, लाइफस्टाइल और डिवोशनल जैसी कैटेगरी में 150 से अधिक मुफ्त लाइव चैनल प्रदान करता है।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…