उत्तराखंड में चटख धूप के बीच हल्की ठंड की शुरुआत
उत्तराखंड में मौसम अब बदलने लगा है और अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में गुलाबी ठंड का असर महसूस होने लगा है। सुबह-शाम हल्की ठंडक के साथ दिन में धूप अब भी चटख बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। पहाड़ी क्षेत्रों में दिनभर धूप खिलने से ठंड का असर कम होगा, जबकि मैदानों में दिन के समय हल्की गर्मी बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री ऊपर रहने का अनुमान है।
जानिए मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड में 31 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। शनिवार को प्रदेशभर में दिनभर चटख धूप खिली रही, जिससे तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया गया। देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से क्रमशः दो और एक डिग्री अधिक है। इसी तरह राज्य के अन्य इलाकों में भी दिन का तापमान सामान्य के आस-पास रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)
Uttarakhand News : सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों…
अब चारधाम यात्रा के दौरान नहीं होंगी हवाई दुर्घटनाएं, सुरक्षित यात्रा करेंगे श्रद्धालु, जानिए कैसे…
देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के 243 खिलाड़ियों को आउट ऑफ…
देहरादून। प्रदेश में शुरू होने जा रही जनगणना के दौरान ठगी की घटनाओं को रोकने…
नैनीताल और देहरादून कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी, मुख्य…
छत्रपति शिवाजी महाराज ने पराधीनता के दौर में स्वाभिमान और स्वराज का शंखनाद कर राष्ट्र…