उत्तराखंड : आबकारी विभाग ने हर्रावाला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ से लाई गई तस्करी की 18 पेटी शराब बरामद की है। तस्कर शराब की बोतलों पर डिफेंस का लेबल लगाकर इसकी तस्करी कर रहे थे। विभाग ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक व्यक्ति फरार हो गया।
आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के निर्देश पर विभाग ने प्रदेशभर में शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चला रखा था।अभियान के तहत वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट कार को रोका था और तलाशी लेने पर कार से 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। टीम ने कार को सीज कर चालक को मौके से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी के निशानदेही पर विभाग ने हर्रावाला स्थित एक घर में बने गोदाम में भी छापा मारा।जहां से 8 पेटी शराब और बीयर बरामद की गई। हालांकि, घर में मौजूद एक और आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप निरीक्षक पान सिंह राणा, आशीष प्रकाश, हेड कांस्टेबल अंकित, गोविंद, राकेश, हेमंत, नौशाद और आशीष चौहान शामिल रहे।
विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में शराब तस्करी पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि ऐसे मामलों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
Post Views: 3
Post navigation
हल्द्वानी: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami virtually inaugurated the Champawat Saras…
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए धामी, खिलाड़ियों को किया सम्मानित |…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun In a significant achievement in the field of renewable energy,…
किच्छा: काफी समय पहले लोग न तो उम्र देखते थे और न ही बच्चों की…
Almora Crime News: कबाड़ के वाहन में छुपाकर ले जा रहे थे 18 किलो गांजा,…