देहरादून। झाझरा स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर श्री बालाजी धाम में गुरुवार को चतुर्विंशतिः (24वां) हनुमान जयंती महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजा-अर्चना में भाग लिया।
महोत्सव के दौरान श्री बालाजी महाराज को सुबह तारों की छांव में स्वर्ण चोला अर्पित किया गया। इसके साथ ही रुद्राभिषेक, संकीर्तन भजन और संकट मोचन यज्ञ का आयोजन किया गया। भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए और सवा 11 मन लड्डू के महाप्रसाद का भोग लगाया गया। दोपहर 12 बजे से अटूट भंडारे का आयोजन शुरू हुआ, जो देर रात्रि तक चलता रहा।
इस विशेष अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) अपनी धर्मपत्नी श्रीमती गुरमीत कौर के साथ मंदिर पहुंचे और बालाजी महाराज के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उनके साथ मुख्य सचिव आनंद वर्धन भी अपने परिवार सहित मंदिर पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, सचिव अजय गोयल, भंडार प्रभारी राजकुमार बंसल, कोषाध्यक्ष राजकुमार सहित समस्त सेवादारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में विभिन्न…
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है।…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Jyotirmath A helicopter has been reported missing between Jyotirmath and Badrinath,…
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता! DM ने की पुष्टि, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू | Chamoli…
नैनीताल झील में अचानक कूद गया 6 साल का बच्चा, फिर जो हुआ उसने जीत…
Commuters across Uttarakhand are likely to face significant travel disruptions as employees of the Uttarakhand…