देहरादून में बढ़ते अपराध व नशे के खिलाफ कांग्रेस का धरना, लक्की राणा ने प्रशासन को दी चेतावनी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते अपराध, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और हाल ही में हुई ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या के विरोध में कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव लक्की राणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देर रात तक संचालित हो रहे बार, पब और क्लब शहर में अपराध और नशे को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कई बार, पब और क्लब निर्धारित समय सीमा के बाद भी खुले रहते हैं, जिससे आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या को उदाहरण बताते हुए कहा गया कि शहर में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
लक्की राणा ने कहा कि वर्तमान हालात प्रशासन की लापरवाही को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो देहरादून की स्थिति और गंभीर हो सकती है। यह मुद्दा युवाओं के भविष्य, समाज की सुरक्षा और शहर की शांति से जुड़ा है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि बार, पब और क्लबों के लिए निर्धारित समय सीमा का सख्ती से पालन कराया जाए। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीलिंग और लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कार्रवाई की जाए। साथ ही आबकारी और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रात्रिकालीन अभियान चलाने, प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने और 24×7 हेल्पलाइन एवं व्हाट्सएप नंबर जारी करने की भी मांग की गई है।
इसके अतिरिक्त, व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग भी रखी गई है।
लक्की राणा ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो निर्धारित समय के बाद संचालित बार, पब और क्लबों के खिलाफ तालाबंदी की जाएगी और व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में संजय गौतम, विजय प्रसाद भट्टाराई, पार्षद अभिषेक तिवारी, विनोद कुमार, अरुण बलूनी, शिवम कुमार, ब्रह्मपाल, कुंदन आर्य, आदिल, राहुल और सौरव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

नवाचार और तकनीक से राष्ट्र निर्माण में योगदान दें: नौटियाल –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान गौचर में जिला…

56 minutes ago

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश

देहरादून में स्वास्थ्य मानकों में सुधार, लेकिन लिंगानुपात में अब भी चुनौती डीएम ने पांच…

1 hour ago

बड़ी खबर :शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन

डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन की देर रात शराब की दुकानों पर स्ट्राइक, अलग-अलग…

2 hours ago

40 trekkers rescued safely from Kalindi Base & Odin Coal Base area

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Sep: Forty trekkers and…

10 hours ago

RLEK holds 2-day FLN Training Programme for School Facilitators

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Sep: Rural Litigation and Entitlement Kendra (RLEK), in collaboration…

10 hours ago

The OASIS hosts Sewa Sankalp Abhiyaan activities

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Sep: The OASIS, Dehradun, organised a series of activities…

10 hours ago