आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बना कर विरसामुंडा के संकल्प को पूरा किया- महाराज
देहरादून। छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक में कुंकुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आए विष्णुदेव साय को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें अपनी और उत्तराखंड की जनता की ओर से बधाई दी है। उन्होंने लोरमी विधानसभा से चुनकर आए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री चुने जाने पर भी शुभकामनाएं दी हैं।
महाराज ने कहा कि जब वह चुनाव प्रचार के दौरान कुंकुरी से चुनकर आए नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र में थे तो आदिवासी समाज के लोगों ने वाद्य यंत्रों के साथ उनका जमकर स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज से विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक बड़ा संदेश देने के साथ-साथ भगवान बिरसामुंडा के संकल्प को भी पूरा किया है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के स्टार प्रचारक रहे सतपाल महाराज ने जिन-जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार और जनसभाएं की उनमें नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कुंकुरी और उपमुख्यमंत्री अरूण साव का लोरमी विधानसभा क्षेत्र भी शामिल था।
30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…
किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…
नैनीताल: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…
देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…