श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का 251 मरीजों ने उठाया लाभ





देहरादून। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल पटेल नगर देहरादून की ओर से मदनी नेत्र चिकित्सालय, देवबंद में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 251 रोगियों ने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ उठाया. शिविर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की ओर से मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी गई. मरीजों की ई सी जी व अन्य जांचें भी निशुल्क की गई। रविवार को मदनी नेत्र चिकित्सालय, देवबंद में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ मुस्लिम फंड के प्रबंधक सुहेल सिद्धकी, डॉ सलीमु रहमान एवम् श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल देवबंद के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के कार्डियोलाॅजी (हृदय रोग विभा) विभाग से डाॅ मोहम्मद काज़िम, मेडिसिन विभाग से डॉक्टर नियाज अहमद एवं डॉ. मोहम्मद राहिल, हड्डी रोग विभाग से डॉ. मोहम्मद बिलाल, नाक कान गला रोग विभाग से डॉ. फात्मा अंजुम, शिशु एवं बाल रोग विभाग से डॉ. शाबान, सर्जरी विभाग से डाॅ शाहजान अहमद और त्वचा रोग विभाग से डाॅ रागिता शर्मा ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया।

शिविर में देवबंद, ईदगाह रोड, बडजाउल्लहक, सैनी सराय, पठानपुरा, रेती चैक, कायस्थ वाडा आदि क्षेत्र वासियों में शिविर का लाभ उठाया. शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी सुहेब खान, पवन त्यागी, आदेश कुमार, संजय कुमार, संदीप राणा, कमल राणा, रूपेश कुमार, लाल सिंह, अनस सिद्धकी, अयाज सिद्धकी, सुहेल सिद्धकी, नज़म उस्मानी, फैजी सिद्धकी, असरार फारूकी, शहजाद अंजुम, तारीक उस्मानी का विशेष सहयोग रहा।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

20 minutes ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

39 minutes ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

45 minutes ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago