महाराज ने बस संचालन के लिए हिमाचल के परिवहन मंत्री से किया अनुरोध





दसऊ स्थित चालदा महाराज मंदिर में मानव उत्थान सेवा समिति के द्वारा होगा भण्डारे का आयोजन
देहरादून। हनोल स्थित महासू मंदिर में देव दर्शनों के लिए जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों सहित के सीमावर्ती राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए राज्य सरकार आयोजन के बेहतर प्रबंधन में लगी है। हम सभी को सदभाव के साथ जांगड़े को सम्पन्न करवाने में अपना सहयोग देना चाहिए।
उक्त बात प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने हनोल स्थित महासू मंदिर एवं दसऊ स्थित चालदा महाराज मंदिर परिसर में जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व की तैयारियां को लेकर कही। उन्होंने कहा कि जौनसार बाबर के प्रमुख तीर्थ स्थल हनोल मंदिर में पूजा दर्शन के लिए हर वर्ष जांगड़े में हिमाचल से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसलिए उन्होंने हिमाचल से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हिमाचल के उपमुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को पत्र लिखकर 18 सितंबर को हनोल मंदिर और 19 सितंबर को चलदा महाराज दसऊ में जांगड़ा देवनायणी राजकीय मेल पर्व पर शिमला से हनोल तथा रोडू से हलोल के लिए रोडवेज बसों के संचालन का अनुरोध किया है।
संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हनोल स्थित महासू मंदिर में मंदिर समिति के द्वारा भण्डारे का आयोजन किया जाएगा जबकि 19 सितम्बर को दसऊ स्थित चालदा महाराज मंदिर परिसर में मानव उत्थान सेवा समिति के द्वारा भण्डारे का आयोजन होगा। महाराज ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से जांगड़ा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर देहरादून के चकराता व कालसी के साथ-साथ उत्तरकाशी जनपद के मोरी और पुरोला ब्लाक में अवकाश घोषित करने के भी निर्देश दिये हैं।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

14 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

34 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

55 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago