देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित कंडोली पहुंचकर बीते दिनों बारिश से हुए नुकसान का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने कंडोली खाला में बारिश से क्षतिग्रस्त हुई पुलिया तथा कड़ोली की क्षतिग्रस्त हुई सड़क मार्ग का मौका मुआयना कर लोक निर्माण विभाग तथा बिजली विभाग के अधिकारियों के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्थानीय लोगों द्वारा मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया गया कि बारिश के कारण कड़ोली खाला की पुलिया और सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मंत्री को यह भी अवगत कराया कि पुलिया के पास बिजली विभाग का पॉल है जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल बिजली का पॉल दूसरी जगह सिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कंडोली के सड़क मार्ग को शीघ्र अति शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा बरसात के कारण बरसाती नाले और पानी की निकासी के लिए निकट भविष्य काल में दीर्घकालिक योजना बनाकर कार्य करने के भी निर्देश दिए
इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, अजय कार्की, मनोज कार्की, सकुंतला जोशी, भगवान सिंह कैड़ा, मानवेंद्र सती आदि उपस्थित रहे।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…