हरिद्वार। बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कर वास्तविक परीक्षार्थी की जगह दूसरी छात्रा से परीक्षा दिलवाने का आरोप है।
इससे पहले पुलिस ने तीन दिन पूर्व हिंदी का पेपर दे रहे सात आरोपितों को गिरफ्तार किया था, जबकि एक आरोपी फरार हो गया था। मामले में प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र द्विवेदी की तहरीर पर कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कराने वाले आरोपी की पहचान चंगेज अंसारी निवासी ज्वालापुर के रूप में की। पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद को अल मौरीद हाईस्कूल ज्वालापुर का प्रिंसिपल बताता था और “द सक्सेज प्वॉइंट” नाम से ऑनलाइन कोचिंग ग्रुप संचालित करता था।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने ट्यूशन के नाम पर छात्रा के परिजनों से धनराशि ली और दूसरी छात्रा की फोटो लगाकर फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कराया। इसी आधार पर असली परीक्षार्थी की जगह दूसरी छात्रा को परीक्षा में बैठाया गया।
पुलिस ने आरोपी को धोखाधड़ी, कूटरचना और सार्वजनिक परीक्षा में प्रतिरूपण कराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सावित्री शिक्षा सदन, रावली महदूद की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून, । जय श्री राम के जयकारों के बीच ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे…
परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम के आदर्शों…
देहरादून, । विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महानगर दक्षिण, देहरादून के…
देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…
Hanumangarhi Temple Nainital: कभी कब्रिस्तान थी यह जगह? नीम करौली बाबा से जुड़ी हैं मंदिर…