देहरादून। एसटीएफ उत्तराखंड और दून पुलिस ने राजधानी में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम करते हुए कुख्यात अपराधी सुनील राठी गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश काली स्कॉर्पियो-एन कार में सवार होकर सहस्रधारा रोड की ओर जा रहे थे। उनका मकसद एक प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी वसूलना और विवादित जमीन से जुड़ी रकम हासिल करना था।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पौड़ी जेल में बंद सुनील राठी अपने गैंग के जरिए देहरादून में रंगदारी और हत्या की साजिश रच रहा था।
गुरुवार रात मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भानु चौधरी (निवासी सहारनपुर, यूपी) और पारस (निवासी मुजफ्फरनगर, यूपी) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि पारस पहले कुख्यात संजीव जीवा गैंग से जुड़ा रहा है। जीवा की मौत के बाद वह सुनील राठी के संपर्क में आया था।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…
Hanumangarhi Temple Nainital: कभी कब्रिस्तान थी यह जगह? नीम करौली बाबा से जुड़ी हैं मंदिर…
Kedarnath Dham: विजयदशमी पर हुआ बड़ा ऐलान, जानिए कब बंद होंगे कपाट और कैसे चलेगी…
सर्वेक्षण पूरा, नौ प्रस्तावित स्थलों पर 4G नेटवर्क को जल्द मंजूरी देने की मांग हल्द्वानी।…
Dehradun News: जुलाई से लापता युवक का मिला शव, जंगल में मिले कंकाल से खुलेगा…