
हरिद्वार। हरिद्वार में शुक्रवार को गंगनहर में स्नान करने के दौरान चंडीगढ़ से आए चार नाबालिग कांवड़ यात्रियों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना ज्वालापुर क्षेत्र में जटवाड़ा पुल के पास हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से लगभग 17 कांवड़ यात्रियों का एक दल पवित्र गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार आया था। जल भरने के बाद दल वापस लौट रहा था। इस दौरान, यह दल ज्वालापुर में जटवाड़ा पुल के समीप गंगनहर के पास रुका और वहां स्नान करने लगा।
गंगनहर बंद होने के बावजूद गड्ढे में था पानीबताया जा रहा है कि पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई दिनों से गंगनहर के पानी में भारी मात्रा में सिल्ट (गाद) आ रही थी।
सुरक्षा के मद्देनजर गंगनहर को बंद किया गया था, जिससे उसमें प्रवाह कम था, लेकिन गंगनहर के बीच-बीच में गहरे गड्ढे बने हुए थे जिनमें भारी मात्रा में पानी भरा था।
स्नान करने के दौरान चारों नाबालिग अनजाने में ऐसे ही एक गहरे गड्ढे की चपेट में आ गए और डूब गए। हादसे का शिकार हुए सभी किशोरों की उम्र 16 से 17 वर्ष के बीच है
मृतकों की पहचानशिवांशु (16 वर्ष), पुत्र पवन सिंहनीतेश, पुत्र राजेशभरत, पुत्र हरीश (निवासी: सेक्टर 16, चंडीगढ़)रोहित, पुत्र भवानी प्रजापति (निवासी: सेक्टर 26/30, चंडीगढ़)
