देहरादून-: बीती 13 जून को सहसपुर अंतर्गत बैरागीवाला गांव में खेतों में पानी को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में हिन्दू युवक की हत्या कर फरार चल रहे अभियुक्तो में से 3 और अभियुक्तो को दून पुलिस ने आज हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है।पूर्व में पुलिस 6 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर चुकी है।
बीती 13 जून की शाम को सहसपुर थाना अंतर्गत बैरागीवाला गांव में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर मे जाकर हथोड़े से एक व्यक्ति व उसके परिजनों पर इस कदर हमला किया कि गंभीर रूप से घायल एक युवक विनोद कुमार कश्यप की मौत हो गयी। वहीं उस घटना में हिन्दू मुस्लिम पक्ष आपस मे भिड़े थे और मरने वाला हिन्दू युवक था, जिसके चलते घटना वाली रात से ही बैरागीवाला क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने लगे, जिसके चलते रविवार से अगले 1 हफ्ते तक बैरागीवाला मे भारी पुलिस बल,पीएसी तैनात कर दी गयी थी।
पुलिस द्वारा मामले में तत्काल एक्शन करते हुए घटना में शामिल 1- रज्जाक पुत्र मासूम 2- अमन पुत्र मासूम, 3- यूनूस पुत्र महबूब, 4- जावेद पुत्र मासूम 5- इम्तियाज पुत्र शम्स 6- शहबाज 7- शराफत अली पुत्र स्व0 लियाकत 8- मासूम पुत्र स्व0 महबूब 9- आदिल पुत्र इम्तियाज, 10- शमून पुत्र जब्बार, 11- सलमान पुत्र युनुस, 12- इन्तेजार के विरुद्ध
धारा – 103/109/191(2)/3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथ ही अन्य अभियुक्तो को भी मुकदमे में शामिल किया गया।
Post Views: 1
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां भी सम्मानित होंगी 8 अगस्त को देहरादून में…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Aug: Senior BJP leader Vivekanand Khanduri has issued a…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: BJP state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…
सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर, कलिंगा नहर बहाल होने से…
Following the accident in the THDC tunnel currently under construction, and acting under the directives…