Subscribe for notification

देहरादून में युवती मर्डर केस में बड़ी कार्यवाही, चौकी प्रभारी निलबिंत – myuttarakhandnews.com

देहरादून:  राजधानी के मच्छी बाजार के बीच बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े हुई युवती की हत्या के रिपोर्ट में प्रथमदृष्टया चौकी प्रभारी की भूमिका संतोषजनक नहीं पाई गई, जिसके आधार पर एसएसपी देहरादून ने कड़ा रुख अपनाते हुए उपनिरीक्षक प्रद्युमन नेगी, चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
 
क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की गई जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि घटना के बाद चौकी स्तर पर आवश्यक कार्रवाई में लापरवाही बरती गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या जैसे गंभीर अपराध में प्रारंभिक प्रतिक्रिया, साक्ष्य संकलन और समय पर कार्रवाई अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस स्तर पर किसी भी प्रकार की चूक को विभागीय अनुशासन के विरुद्ध माना जाता है।
 
एसएसपी ने पूरे मामले की प्राथमिक जांच सीओ सिटी को सौंपी गई थी. सीओ सिटी द्वारा दी गई रिपोर्ट में प्रकरण में प्रथम दृष्टया में चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आई थी। मृतिका ने जान का खतरा बताते हुए 31 जनवरी को आरोपी के खिलाफ चौकी खुड़बुड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और कोई भी कार्रवाई नहीं होने के बाद आरोपी ने सोमवार को घटना को अंजाम दे दिया।
 
परिजनों के अनुसार गुंजन और आकाश दोनों तीन सालों से एक-दूसरे को जानते थे. गुंजन दूल्हा बाजार में कपड़ों की एक दुकान में काम करती थी। आरोपी भी उसी बाजार की एक अन्य दुकान में काम करता है। दोनों की दोस्ती के बारे में पता चला तो उन्होंने गुंजन से फोन ले लिया, इस बीच दोनों के बीच बात होनी बंद हो गई। आरोपी शादीशुदा था और गुंजन को लगातार परेशान कर रहा था, काम पर जाते समय पीछा भी करता था। इसकी कई बार पुलिस में भी शिकायत की गई, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। तीन दिन पहले जब आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति से कहा कि वह गुंजन को जान से मार देगा।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए सख्त, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई

अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं- एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास…

23 minutes ago