रूड़की में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस के संचालित दवा प्रतिष्ठान से बरामद हुई सरकारी दवाएं | HNN 24×7

रूड़की में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई
रूड़की में औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सलीयर स्थित बिना लाइसेंस संचालित एम/एस फलक नाज़ नामक दवा प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान विभाग को राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार की मोहर लगी सरकारी एलोपैथिक दवाएं बरामद हुईं, जो झोला छाप डॉक्टरों को अवैध रूप से सप्लाई की जा रही थीं। प्रतिष्ठान संचालक लाइसेंस और खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। औषधि निरीक्षक हरीश सिंह और मेघा की मौजूदगी में टीम ने कुल 12 प्रकार की दवाओं को पैक कर सील किया और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

 

 
औषधि विभाग ने दर्ज किया मामला और शुरू की जांच
रूड़की में अवैध रूप से संचालित दवा प्रतिष्ठान पर छापेमारी के बाद औषधि विभाग ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती ने बताया कि विभाग जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार के अवैध दवा व्यापार को सख्ती से रोका जाएगा। वहीं औषधि निरीक्षक हरीश सिंह और मेघा ने कहा कि इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों पर लगातार निगरानी और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…

49 minutes ago

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…

2 hours ago

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…

4 hours ago

करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी, धामी सरकार ने जारी किया आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…

5 hours ago

हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्र, ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास – myuttarakhandnews.com

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…

5 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों के धार्मिक पाठ्यक्रम पर बड़ा बदलाव, अब शिक्षा परिषद की मंजूरी जरूरी नहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…

5 hours ago