Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में लव जिहाद, हिंदू बनकर लड़की को होटल ले गया युवक; फर्जी पहचान पत्र भी बनाया – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। रुद्रपुर शहर के एक होटल में देर रात तब हंगामा मच गया जब एक मुस्लिम युवक हिंदू बनकर एक युवती को साथ लेकर पहुंचा। होटल प्रबंधन को जब युवक की हरकतों पर शक हुआ और मामला सामाजिक संगठनों तक पहुंचा, तो कार्यकर्ता मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस टीम होटल पहुंच गई और युवक-युवती दोनों को कोतवाली ले जाया गया।
पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान किच्छा निवासी के रूप में हुई है। उसने स्वीकार किया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले उसने युवती से एक ब्यूटी पार्लर में काम के दौरान जान-पहचान की थी। उस समय उसने खुद को किसी दूसरे नाम से बताया था और उसी झूठी पहचान पर एक फर्जी पहचान पत्र भी बनवा रखा था।
मामले की जानकारी मिलने पर युवती के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवती को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक से यह भी पूछा जा रहा है कि उसने झूठी पहचान क्यों बनाई और इस पहचान पत्र का उसने अब तक किन-किन जगहों पर उपयोग किया।
एसएसआई नवीन बुधनी ने बताया कि प्रकरण की जांच चल रही है। युवक से पूछताछ जारी है और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए संबंधित विभागों को भेजे गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…

2 hours ago

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…

3 hours ago

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…

5 hours ago

करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी, धामी सरकार ने जारी किया आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…

6 hours ago

हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्र, ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास – myuttarakhandnews.com

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…

6 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों के धार्मिक पाठ्यक्रम पर बड़ा बदलाव, अब शिक्षा परिषद की मंजूरी जरूरी नहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…

6 hours ago