हरिद्वार: उत्तराखंड शासन के निर्देश पर हरिद्वार जिले में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए कई पीसीएस अधिकारियों की तैनाती और जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। यह सभी परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
जारी आदेशों के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर पद पर तैनात अनिल कुमार शुक्ला (पीसीएस) को अपर उप जिलाधिकारी, रुड़की के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर एवं उप मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार के पद पर कार्यरत आकाश जोशी (पीसीएस) को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, हरिद्वार के साथ-साथ प्रभारी अधिकारी आपदा एवं प्रभारी अधिकारी भूलेख की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा, डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार एवं अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार दयानंद सरस्वती को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह प्रशासनिक फेरबदल जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया गया है। अधिकारियों को नए दायित्वों का तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Post Views: 2
Post navigation
my uttarakhand news BureauDehradun, 1 Oct: Under the State Plan,…
my uttarakhand news BureauDehradun, 1 Oct: A conference of experts…
देहरादून। त्यूणी क्षेत्र में चकराता मोटर मार्ग पर एक फोर्ड कार करीब 100 मीटर गहरी…
देहरादून/चंडीगढ़। उत्तराखंड के पूर्व DGP और हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, राई के कुलपति अशोक कुमार अब…
देहरादून। त्यूणी क्षेत्र में चकराता मोटर मार्ग पर एक फोर्ड कार करीब 100 मीटर गहरी…
राजस्व न्यायालयों के अभिलेख नियमित रूप से अपडेट रखने और समनों की समयबद्ध तामील के…