अल्मोड़ा : गर्मी के मौसम को देखते हुए अल्मोड़ा जिले में जंगलों को आग से बचाने के लिए प्रशासन और वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। फायर सीजन के मद्देनजर जिले भर में 147 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं और इनमें 550 फायर वाचरों की तैनाती की गई है।
इस साल सर्दियों में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण जिले के कई इलाकों में अभी से जंगलों में आग की घटनाएं सामने आने लगी हैं। ऐसे में आने वाले महीनों में खतरे को देखते हुए वन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
अल्मोड़ा वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पाने के लिए राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, फायर ब्रिगेड, ग्राम प्रहरी और युवक मंगल दलों का भी सहयोग लिया जाएगा। सभी विभाग मिलकर वनाग्नि की घटनाओं से निपटेंगे।
184 आपदा मित्र निभाएंगे अहम भूमिका
इस बार फायर सीजन में 184 प्रशिक्षित आपदा मित्र भी जंगलों की आग से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ये आपदा मित्र जिले की 11 तहसीलों में तैनात रहेंगे और जंगलों पर कड़ी निगरानी रखेंगे। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आग से बचाव के लिए जागरूक भी करेंगे।
जल स्रोत बनेंगे आग बुझाने में मददगार
ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की कमी के कारण आग बुझाने में अक्सर परेशानी होती है। इसे ध्यान में रखते हुए इस बार प्राकृतिक जल स्रोतों और अन्य उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जाएगा। साथ ही जल संस्थान द्वारा वन विभाग को पानी की आपूर्ति में सहयोग दिया जाएगा।
सिविल सोयम वन प्रभाग, अल्मोड़ा के प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप धौलाखंडी ने बताया कि फायर सीजन को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी विभागों के सहयोग से आग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जाएगा।
Post Views: 2
Post navigation
हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही…
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को फोन किया।…
पिथौड़ागढ़; उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज (25 अक्टूबर) भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल…
By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Oct: Political tensions appeared to…
my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 24 Oct: At the Education World Awards (India School Rankings…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Oct: Senior BJP leader and Vikasnagar MLA, Munna Singh…