चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )ग्राम सैरा विजयपुर थाना थराली क्षेत्र में रात्रि को एक दुकान में भीषण आग लगने की सूचना फायर सर्विस यूनिट थराली को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और बिना समय गंवाए मोटर फायर इंजन से होज रील फैलाकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया।तेजी से फैल रही आग पर फायर कर्मियों ने सूझबूझ, साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह से काबू पाया। अग्निकांड के दौरान दुकान के अंदर फंसे दो व्यक्तियों अदालत शाह एवं अनीश कुमार को फायर सर्विस के जवानों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला और उनकी जान बचाई। टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से आग को आसपास की दुकानों एवं रिहायशी मकानों तक फैलने से पहले ही रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा अग्नि दुर्घटना टल गयी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग से दुकान में रखा परचून, स्टेशनरी, फुटवियर एवं ग्रॉसरी का सामान तथा खिड़की-दरवाजे जलकर क्षतिग्रस्त हो गए, इस अवसर पर प्रशिक्षु फायर अधिकारी हिमांशु जोशी, चालक रंजीत लाल, फायरमैन भारत कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )नारायणबगड़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सनेड़ में बिजली का करंट लगने…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम से सटी एक पहाड़ी…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…
देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने…