नारायणबगड़ के सनेड़ में करंट लगने से 28 वर्षीय युवती की मौत, गांव में पसरा मातम –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )नारायणबगड़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सनेड़ में बिजली का करंट लगने से 28 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार 7 नवंबर 2026 को ग्राम सनेड़, पोस्ट मींग गधेरा निवासी कविता (28 वर्ष), पुत्री पदम सिंह, को बिजली का करंट लग गया। करंट लगने के बाद युवती बेहोश हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ द्वारा पुलिस चौकी नारायणबगड़ को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र भारती पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग भेज दिया।युवती की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

थराली फायर सर्विस की तत्परता से टली बड़ी अग्नि दुर्घटना, दो लोग बचाए गए –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )ग्राम सैरा विजयपुर थाना थराली क्षेत्र में रात्रि को एक दुकान…

4 minutes ago

विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम से सटी पहाड़ियों में आग लगने से वन विभाग में हड़कंप –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम से सटी एक पहाड़ी…

16 minutes ago

दीपावली पर आरएसएस कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों से की भेंट –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…

17 hours ago

फर्जी हस्ताक्षर कर चार कंपनियों से महिला को निदेशक पद से हटाने का आरोप, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार –

देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…

21 hours ago

दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर दून में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था –

देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…

23 hours ago

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, 23 साल पुराने मामले में जांच के आदेश –

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने…

23 hours ago