Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा सड़क हादसा, टेंपो ट्रैवलर और बस के बीच जबरदस्त भिड़ंत, कई घायल – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)चमोली: ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर टेंपो ट्रैवलर और बस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. जिससे कई लोग घायल हो गए. इस भिड़ंत में टेंपो ट्रैवलर के आगे का हिस्सा पुरी तरह से चकनाचूर हो गया. जिसकी वजह से चालक और महिला फंस गई. इसी बीच हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. जहां उन्होंने घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. जहां पर सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.सड़क हादसे में यात्री घायलज्योतिर्मठ के सेलंग के पास टेंपो ट्रैवलर और बस के बीच भिड़ंत: जानकारी के मुताबिक, यह हादसा ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलंग के पास झड़कुला पेट्रोल पंप के सामने हुआ है. जहां एक टेंपो ट्रैवलर और बस के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों की के अनुसार एक बस ज्योतिर्मठ से सेलंग की तरफ जा रही थी. बस ओवर स्पीड के साथ ही गलत दिशा में चल रही थी. जिस कारण ज्योतिर्मठ की तरफ आ रहे टेंपो ट्रैवलर से जबरदस्त भिड़ंत हो गई.टेंपो ट्रैवलर चालक और एक महिला अंदर ही फंसी: भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो ट्रैवलर के एक साइड का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. जिसमें टेंपो ट्रैवलर का चालक और एक महिला अंदर ही फंस गई. जिसके बाद आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जिस पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर वाहन चालक और महिला को बाहर निकाला.घायलों के ले जाते जवानहादसे के बाद मची चीख पुकार: वहीं, पुलिस की टीम ने पुलिस वाहन और एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ भेजा. टेंपो ट्रैवलर चालक और महिला के अलावा अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं. जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ में इलाज चल रहा है. उधर, इस हादसे के बाद टेंपो ट्रैवलर और बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई. 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

5 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago