Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand Weather: देहरादून-हरिद्वार समेत उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल भी बंद – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मॉनसून अपने शबाब पर है. हालांकि, जल्द ही मॉनसून यहां से विदा होने वाला है लेकिन उससे पहले बारिश जमकर बरस रही है. राज्य के कई जिलों के लिए आज (गुरुवार) मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इसमें देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत, पौड़ी और हरिद्वार शामिल हैं, जहां 13 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश के लिए रेड जारी है.इसके साथ ही केदारनाथ में आज सीजन की पहली बर्फबारी हुई. यहां की चोटियों पर बर्फ देखने को मिली और रुक-रुककर बारिश जारी है. बारिश-बर्फबारी से धाम में ठंड बढ़ने लगी है. देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर, और हरिद्वार में SDRF अलर्ट पर है. इसके अलावा चमोली, नैनीताल और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का अनुमान है.इसी को देखते हुए नैनीताल में आज सभी आंगनबाड़ी और स्कूल बंद रहेंगे. लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश का हाल-बेहाल है. बारिश के मौसम में गंगोत्री नेशनल हाइवे का बुरा हाल है. लोगों ने यहां सांकेतिक जाम लगाकर की सुधार की मांग की है.मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बादल फटने जैसी घटनाओं की भी चेतावनी जारी की है. दरअसल, इस समय उत्तर मध्य भारत में बंगाल की खाड़ी का डिप्रेशन, मॉनसून के सिस्टम के साथ मिल रहा है, जिसकी वजह से भारी और बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. बारिश के साथ ही तेज़ हवाओं के चलने की भी भविष्यवाणी है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Dr Ambedkar Chair, Doon Varsity, & VCSGUUHF organise seminar

Dr Ambedkar’s vision for Agriculture, Land Reforms, and Rural Development discussed By OUR STAFF REPORTER…

9 minutes ago

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

4 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

4 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

9 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

9 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

9 hours ago