Latest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. मसूरी-देहरादून रोड पर झड़ीपानी के निकट एक फोर्ड एंडेवर एसयूवी अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे गिर गई. गाड़ी में चार युवकों और दो युवतियों समेत कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें से 5 की मौत हो गई और 1 युवती गंभीर रूप से घायल बतायी जा रही है.स्थानीय लोगों और राहगीरों से हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक चूनाखाल-झाड़ीपानी मार्ग पर कमल कॉटेज के पास शनिवार सुबह 5 बजे के करीब एक फोर्ड एंडेवर गाड़ी अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे सड़क पर गिर गई.पुलिस ने बताया कि गाड़ी ऊपरी लेन से नीचे वाली सड़क पर आकर उल्टी गिरी, जिसमें छह लोग सवार थे. सभी देहरादून के एक शिक्षण संस्थान के छात्र बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद एसयूवी में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.रेलवे ट्रैक पर रील बना रही थी इंजीनियरिंग की छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौतमई में पहाड़ों पर जोरदार बर्फबारी, लुढ़का पारा, देखें मौसम का हालअन्य को गाड़ी के मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां दो और घायलों ने दम तोड़ दिया. हादसे में जान गंवाने वालों में चार युवक और एक युवती शामिल हैं. मसूरी फायर सर्विस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू शुरू किया.पुलिस ने बताया कि दो युवतियों को गाड़ी के मलबे से निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिए देहरादून हायर सेंटर भेजा गया, लेकिन उनमें से एक को बचाया नहीं जा सका. हादसे में जान गंवाने वाले सभी 5 लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजे गए. मसूरी पुलिस सभी के पहचान की कोशिश कर रही है.बताया जा रहा है कि ये सभी देहरादून आईएमएस कॉलेज में पढ़ाई करते थे और मसूरी घूमने के लिए आए थे. देहरादून वापस लौटते समय यह हादसा हुआ.
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…