Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों की मांगों पर धामी सरकार ने बुलाई आठ 8 मई को बैठक, इन मुद्दों पर फैसला – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड सरकार के सरकारी कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण को लेकर शासन में आठ मई को बैठक होने जा रही है। इस बैठक के लिए अपर मुख्य सचिव कार्मिक आनंद बर्द्धन ने सभी विभागीय सचिवों को पूरी तैयारी के साथ पहुंचने के निर्देश दिए।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और उत्तराखंड विश्वविद्यालय महाविद्यालय प्रयोगशाला कर्मी संघ की मांग पर कार्मिक विभाग ने आठ मई को बैठक बुलाई है। एफआरडीसी सभागार सचिवालय में होने वाली बैठक के लिए उच्च शिक्षा, वित्त, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, सिंचाई, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिवों को बुलाया गया है।बैठक में विभिन्न विभागों में एकल पदधारक कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण पर विचार मंथन होगा। इसके साथ ही उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक संवर्ग तथा अन्य विभागों में स्टोर कीपर संवर्ग में पदोन्नति से जुड़े विषयों का भी निस्तारण होगा।बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद समेत विवि महाविद्यालय प्रयोगशाला कर्मी संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष अरुण पांडेय ने बैठक के आयोजन पर अपर मुख्य सचिव कार्मिक का आभार जताया।उन्होंने कहा कि लंबे समय से शासन स्तर पर बैठक न होने से कर्मचारियों से जुड़े इन विषयों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि आठ मई को होने वाली बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विषयों का निस्तारण होगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई

देर रात तक चली मासिक अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, यातायात और साइबर अपराधों की…

2 hours ago

एसएसपी के सख्त तेवर, लापरवाही पर कार्रवाई तय –

 देहरादून। त्योहारी सीजन और आगामी वीआईपी-वीवीआईपी कार्यक्रमों के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को…

2 hours ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मध्य प्रदेश के मंडला से…

3 hours ago

विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएः मुख्य सचिव –

  देहरादून,मुख्य सचिव  ने  सचिवालय में प्रदेश के युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण प्रदान करने…

3 hours ago

धामी का संकल्प—उत्तराखंड को बनाएंगे देश का श्रेष्ठ राज्य –

काशीपुर, । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में…

3 hours ago

इंडिया गेट पर अंकिता के माता-पिता का धरना, बोले—‘CBI जांच पूरी होने तक कथित VIP की नियुक्ति पर लगे रोक’ – myuttarakhandnews.com

बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई में दिल्ली पहुंचे माता-पिता, राष्ट्रपति से लगाई गुहार नई…

14 hours ago