Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रप्रयाग: बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां नरकोटा के पास एक कार अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरी. जिससे कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गई. इस हादसे में कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए. गनीमत रही कि कार नदी में नहीं समाई. जिससे बड़ी अनहोनी टल गई.गहरी खाई में गिरी कारनरकोटा के पास खाई में गिरी कार: जानकारी के मुताबिक, बुधवार यानी 4 सितंबर को चमोली जिले से एक अल्टो कार संख्या UK 07 FA 6124 देहरादून जा रही थी. तभी बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी. गनीमत रही कि कार नीचे नदी तक नहीं पहुंची. जिससे कार नदी में समाने से बच गई.रेस्क्यू में जुटी डीडीआरफ की टीमवहीं, कार हादसे के सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को दी. सूचना मिलते ही तत्काल डीडीआरएफ और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. जिसके बाद घायलों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया. पुलिस और डीडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को सड़क तक लाए. जहां उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया गया.कार हादसे में घायलशामी शाह (उम्र 62 वर्ष), निवासी- रैंस चोपता, थाना थराली, जिला चमोलीअनिल पुत्र भगत (उम्र 28 वर्ष) निवासी- ग्राम भटोली, आदिबद्री, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोलीनिशा पत्नी अनिल (उम्र 23 वर्ष) निवासी- ग्राम भटोली, आदिबद्री, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोलीबताया जा रहा कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कार सवार घायल हुए हैं. वहीं, रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. तीनों घायल लोगों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. उधर, हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में तंबाकू-गुटखा पर लगा बैन, करीब 40 करोड़ के राजस्व का होगा नुकसान, व्यापारियों ने मांगा समय – myuttarakhandnews.com

देहरादून:उत्तराखंड में लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा, पान मसाला…

15 minutes ago

उत्तराखंड के देवप्रयाग में हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत और तीन घायल – myuttarakhandnews.com

नई टिहरी। देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू…

55 minutes ago

इनकम टैक्स और ईडी के निशाने पर उत्तराखंड के कारोबारी और डॉक्टर की बिजनेस डील, 48 घंटे तक चली जांच – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर। रुद्रपुर से सटी उत्तर प्रदेश की बत्रा कालोनी में कारोबारी रोहिताश बत्रा और डा.…

2 hours ago

उत्तराखंड में भाजपा ने सत्ता में हैट्रिक के लिए चला बड़ा दांव, चुनावी मैदान में उतारे 70 योद्धा – myuttarakhandnews.com

देहरादून। भाजपा ने सभी 70 सीटों पर विस्तारकों को प्रशिक्षित कर रवाना कर दिया है।…

2 hours ago