Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के सीएम को सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई खरी-खरी, कहा- अब वैसा समय नहीं कि जैसा राजा बोले वही हो – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि सरकार के प्रमुखों से ‘पुराने जमाने के राजा’ होने की उम्मीद नहीं की जा सकती और हम ‘सामंती युग’ में नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सवाल किया कि उन्होंने राज्य के वन मंत्री और अन्य की लोगों राय की अनदेखी करते हुए एक भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी को राजाजी टाइगर रिजर्व का निदेशक नियुक्त किया।राज्य सरकार ने 3 सितंबर को वापस लिया आदेशहालांकि, राज्य सरकार ने न्यायमूर्ति बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ को बताया कि भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी को टाइगर रिजर्व का निदेशक नियुक्त करने का आदेश 3 सितंबर को वापस ले लिया गया था। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पूर्व निदेशक आईएफएस अधिकारी राहुल को राजाजी टाइगर रिजर्व का निदेशक नियुक्त किये जाने से संबंधित मामले की सुनवाई कर रही इस पीठ में न्यायमूर्ति पीके मिश्रा और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन भी शामिल थे।हम सामंती युग में नहीं हैं- सुप्रीम कोर्टसुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रथम अधिकारी की ओर से एक विशेष टिप्पणी थी, जिसका उप सचिव, प्रमुख सचिव और राज्य के वन मंत्री ने भी समर्थन किया था कि आईएफएस अधिकारी राहुल को राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक के रूप में नियुक्त नहीं किया जाना चाहिए। पीठ ने कहा, इस देश में सार्वजनिक विश्वास सिद्धांत जैसा कुछ है। कार्यपालिका के प्रमुखों से पुराने दिनों के राजा होने की उम्मीद नहीं की जा सकती कि वे जो भी कहेंगे, वही करेंगे। हम सामंती युग में नहीं हैं।सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- सीएम को उनसे विशेष स्नेह क्यों?इस दौरान पीठ ने पूछा, मुख्यमंत्री को उनसे (आईएफएस राहुल) विशेष स्नेह क्यों होना चाहिए? क्या सिर्फ इसलिए कि वे मुख्यमंत्री हैं, तो वो कुछ भी कर सकते हैं?। जबकि पीठ ने ये भी पाया कि आईएफएस अधिकारी के खिलाफ अभी विभागीय कार्यवाही लंबित है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 करने के प्रस्ताव को सीएम धामी की मंजूरी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों…

2 hours ago

A National Lok Adalat will be held across the state on December 12, 2026 | Uttarakhand News Network

In accordance with the directives of the National Legal Services Authority, New Delhi, and under…

4 hours ago

अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष

मंत्री रेखा आर्या के वायरल प्रकरण पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान; कानून…

4 hours ago

ग्रामीण युवाओं के विदेश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए नाबार्ड ने एनएसडीसी के सोशल स्टॉक एक्सचेंज निर्गम में ₹4 करोड़ का किया निवेश –

      देहरादून-: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) द्वारा…

5 hours ago

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में एरावर्स शुरू… –

  देहरादून,। ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में दो दिवसीय एरावर्स-2026 इंटर स्कूल प्रतियोगिता शुरू हो गया।…

5 hours ago