जैतपुर-धनौरी मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु शासनादेश निर्गत
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा काशीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणा के महज दो घंटे के भीतर शासनादेश जारी कर राज्य सरकार ने अपनी त्वरित कार्यप्रणाली का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
राज्य योजना के अंतर्गत जनपद उधमसिंह नगर की विधानसभा क्षेत्र बाजपुर में स्थित जैतपुर-धनौरी मार्ग (किमी 1 से 9) के डी.बी.एम. एवं बी.सी. कार्यों द्वारा सुधारीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस कार्य के लिए कुल ₹1013.95 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।
मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान इस महत्वपूर्ण मार्ग के सुदृढीकरण की घोषणा करते हुए अधिकारियों को दो घंटे के भीतर शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए थे। शासन द्वारा इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए शासनादेश निर्गत कर दिया गया।
देहरादून: उत्तराखंड में मदरसों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच अब ऐसे मामले भी…
चंपावत। आगामी 23 से 29 नवंबर तक मिलिट्री स्टेडियम बनबसा में आयोजित होने वाली सेना…
नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी पर रोक…
Gajendra Singh Negi | Dehradun Nearly 23 years after it created a political storm in…
देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया. देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला के पास माल…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami said that the Uttarakhand government is…