Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: बैंच पर बैठे दो बुजुर्गों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत; मचा हड़कंप – Uttarakhand

Tragic accident in Uttarakhand: Car hits two elderly people sitting on a bench, one dies; chaos ensuesइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)विकासनगर। सहसपुर क्षेत्र के देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाकी गांव में पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे बैंच पर बैठकर बात कर रहे दो बुजुर्गों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दूसरे बुजुर्ग गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहसपुर में भर्ती कराया।पुलिस के अनुसार, दुर्घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की है। ढाकी गांव में पेट्रोल पंप के पास देहरादून-पांवटा हाईवे किनारे ग्राम पंचायत द्वारा लगाई गई सीमेंट की बैंच पर दो बुजुर्ग इलियास (65) पुत्र रशीद व जान मोहम्मद (70) पुत्र कुतुबद्दीन निवासी ढाकी बैठकर बात कर रहे थे।इस दौरान विकासनगर से सहसपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने दोनों बुजुर्गों को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग इलियास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जान मोहम्मद गंभीर घायल हो गए। उन्हें आपातकालीन सेवा 108 की मदद से सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया गया।कार की टक्कर इतनी तेज थी कि बैंच के परखच्चे उड़ गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस को जानकारी मिली कि कार नैनबाग निवासी एक व्यक्ति चला रहा था। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि कार पर आर्मी लिखा हुआ था और कार के अंदर शराब की बोतल भी थी।वहीं, इस संबंध में सहसपुर थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक विकास रावत ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। अभी तक सड़क हादसे के संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। शव को विकासनगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में बिन बुलाया मेहमान बना मगरमच्छ, गेट के बाहर कर रहा था इंतजार, मची अफरातफरी – myuttarakhandnews.com

पहाड़ी इलाकों में जानवरों का यूंहीं टहलते हुए दिख जाना शहरी इलाकों की तुलना में…

5 hours ago

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक की मौत, दूसरा का कटा पैर – myuttarakhandnews.com

रामनगर:नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक भीषण सड़क हादसा…

6 hours ago

उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष…

7 hours ago

उत्तराखंड में अब हर परिवार को मिलेगी ‘देवभूमि परिवार आईडी’, क्या होंगे लाभ? – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड में अब हर परिवार को ‘देवभूमि परिवार आईडी’ मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

7 hours ago

Opposition rally a gathering of rejected parties: Mahendra Bhatt

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 31 Oct: BJP has termed the Opposition’s ‘Jan Mahabhiyog’ campaign…

8 hours ago

Rescue continues as 8 trekkers still stranded on Kedartal Trek

my uttarakhand news Bureau Uttarkashi, 31 Oct: The rescue operation to evacuate trekkers and support…

8 hours ago